{"_id":"6610f21cd732dee06a0560cd","slug":"ankita-murder-case-hearing-postponed-due-to-non-arrival-of-witnesses-now-testimony-will-take-place-on-26th-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: अंकिता हत्याकांड...गवाहों के न आने से टली सुनवाई, अब 26 को होगी गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: अंकिता हत्याकांड...गवाहों के न आने से टली सुनवाई, अब 26 को होगी गवाही
Sat, 06 Apr 2024 12:30 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 06 Apr 2024 12:30 PM IST
सार
अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में 26 अप्रैल को अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की है। पिछली तिथि को वीआई संचार कंपनी के नोडल अधिकारी ने अपने बयान अदालत में दर्ज कराए थे, लेकिन उस दिन बचाव पक्ष के अधिवक्ता के न आने के कारण जिरह नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
अंकिता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंकिता हत्याकांड मामले में शुक्रवार को गवाहों के न आने से सुनवाई टल गई है। अब 26 अप्रैल को अगली गवाही होगी। अदालत की ओर से गवाहों को समन भेजे जा रहे हैं। यमकेश्वर के गंगाभोगपुर तल्ला के वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के पद पर कार्यरत अंकिता भंडारी की हत्या के मुकदमे का कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में ट्रायल चल रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को गवाही व जिरह के लिए बुलाए गए प्राइवेट संचार कंपनी के नोडल अधिकारी विशाल शर्मा और पौड़ी निवासी महिला नीरू रावत अपरिहार्य कारणों से कोटद्वार अदालत में नहीं पहुंच सके। जिसके कारण उनकी गवाही व प्रतिपरीक्षा नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Lok Sabha Election Uttarakhand: ...तब साइकिल से निकलते थे चुनाव प्रचार के लिए कार्यकर्ता, पढ़ें चुनाव की कहानीत
विज्ञापन
डीजीसी प्रदीप भट्ट ने बताया कि अदालत ने इस मामले में 26 अप्रैल को अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की है। पिछली तिथि 1 अप्रैल को वीआई संचार कंपनी के नोडल अधिकारी विशाल शर्मा ने अपने बयान अदालत में दर्ज कराए थे, लेकिन उस दिन बचाव पक्ष के अधिवक्ता के न आने के कारण जिरह नहीं हो सकी थी। अब उन्हें अगली तिथि के लिए समन भेजे जा रहे हैं।