फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ankita murder case: FIR registered against former MLA Suresh Rathore and Sanawar

अंकिता हत्याकांड: पूर्व विधायक सुरेश राठौर और सनावर के खिलाफ देहरादून और हरिद्वार में एफआईआर दर्ज

Wed, 24 Dec 2025 11:37 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 Dec 2025 11:37 PM IST
सार

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर जानबूझकर ऐसे ऑडियो-वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं जिनमें अंकिता भंडारी हत्याकांड को आधार बनाकर भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम की छवि खराब की जा सके।

विज्ञापन
Ankita murder case: FIR registered against former MLA Suresh Rathore and Sanawar
पूर्व विधायक सुरेश राठौर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंकिता हत्याकांड में वायरल ऑडियो-वीडियो के मामले में पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून और हरिद्वार में दो प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं। हरिद्वार में गौतम शिरोमणि गुरु रविदास शिव महापीठ और संत शिरोमणि गुरु रविदास अखाड़ा भारत से जुड़े पदाधिकारी डॉ.धर्मेंद्र कुमार की ओर से बहादराबाद थाने में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


बताया कि भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम महापीठ के अंतरराष्ट्रीय और अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर जानबूझकर ऐसे ऑडियो-वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं जिनमें अंकिता भंडारी हत्याकांड को आधार बनाकर गौतम की छवि खराब की जा सके। इससे न केवल उनकी सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया, बल्कि रविदासी समाज की भावनाओं को भी आहत किया गया है।

विज्ञापन

Ankita Murder Case: वीआईपी के नाम को लेकर फिर लोगों में उबाल, प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने दून में कराया केस दर्ज

देहरादून में पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ ने भी पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ ऑडियो-वीडियो से छवि खराब करने के आरोप में नेहरू कॉलोनी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोनों जगह संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed