फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ankita Murder Case: Congress also supported Uttarakhand bandh by opposition parties

Ankita Murder Case: उत्तराखंड बंद आज, बेटी को इंसाफ दिलाने गढ़वाल से कुमाऊं तक सड़कों पर उतरे लोग

Sun, 02 Oct 2022 11:11 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 02 Oct 2022 11:11 AM IST
सार

उत्तराखंड बंद के दौरान सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने इस संबंध में बंद के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
Ankita Murder Case: Congress also supported  Uttarakhand bandh by opposition parties
उत्तराखंड बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंकिता के हत्यारों के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्ष दलों व संगठनों ने आज उत्तराखंड बंद काआह्वान किया है। इस दौरान गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक बाजार बंद रखे गए। वहीं लोग पोस्टर बैनर लेकर सड़कों पर उतरे और इंसाफ की मांग की। 

विज्ञापन


वहीं, उत्तराखंड क्रांतिदल के नेताओं ने कई इलकों में रैली निकाली। जिन जगहों पर बाजार बंद नहीं थे वहां उन्होंने दुकानदारों से दुकानें बंद करने की अपील की। उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री विजय बौड़ाई ने कहा कि वाहनों की आवाजाही को नहीं रोका गया है। बंद में केवल बाजारों को शामिल किया गया है। इस दौरान केवल व्यापार या संगठनों के नेता ही नहीं बल्कि छात्र छात्राएं भी सड़कों पर उतरीं।
विज्ञापन


Ankita Murder Case: कॉलेज में भी कम नहीं थे पुलकित के कारनामे, डिग्री पर उठे सवाल, सामने आई चौंकाने वाली बातें

विज्ञापन
विज्ञापन

तोड़फोड़ करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: एसएसपी 

उत्तराखंड बंद के दौरान सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने इस संबंध में बंद के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर देहरादून जिले को नौ सुपर जोन और 21 जोन में बांटा गया है। ताकि, सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखा जाए। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड को भी तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी एसपी सिटी और ग्रामीण करेंगे।


एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि इस दौरान जो कोई हिंसात्मक गतिविधियों में शामिल होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। शांति और कानून व्यवस्था में सहयोग न करने वालों की निगरानी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed