फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Animals will get emergency treatment even after 6 pm Animal Husbandry Minister gave strict instructions

Uttarakhand: अब पशुओं को शाम छह बजे के बाद भी मिलेगा आकस्मिक उपचार, पशुपालन मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

Tue, 30 Jul 2024 11:03 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 30 Jul 2024 11:03 AM IST
सार

पशुपालन मंत्री कहा कि पशुपालकों की समस्याओं का निपटारा न करने वाले अधिकारियों को चेतावनी नोटिस जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
Animals will get emergency treatment even after 6 pm Animal Husbandry Minister gave strict instructions
पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में पशुओं को अब शाम छह बजे के बाद भी आकस्मिक उपचार मिलेगा। पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मोबाइल वैटनरी यूनिट के कॉल सेंटर का औचक निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को इसके निर्देश दिए।

विज्ञापन

विभागीय मंत्री ने कहा, पशुपालकों की समस्याओं का निपटारा न करने वाले अधिकारियों को चेतावनी नोटिस जारी किया जाएगा। पशुपालन मंत्री ने मोथरोवाला स्थित मोबाइल वैटनरी यूनिट (1962) के कॉल सेंटर और प्रशासनिक भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभागीय मंत्री ने पौड़ी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल के विभिन्न पशुपालकों से मोबाइल वैटनरी सेवा के संबंध में जानकारी ली।

विज्ञापन

पौड़ी के गजपाल, अल्मोड़ा के उमेश सिंह, रुद्रप्रयाग के वासुदेव व रचना, बागेश्वर के लक्ष्मण सिंह और नैनीताल के देवेंद्र ने विभागीय सेवा के बारे में बताया। पशुपालक वासुदेव ने बताया, घर के पास रास्ता बंद होने से 1962 चिकित्सा टीम नहीं पहुंची। जोशीमठ के पशुपालक लक्की नेगी ने बताया, रात के समय आपातकालीन सेवा मुहैया नहीं हो पा रही है। इस पर मंत्री ने निदेशक नीरज सिंघल को पशुओं के इलाज के लिए टीम भेजने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Amar Ujala Samvad: देहरादून में चार अगस्त को जुटेंगी देश की नामचीन हस्तियां, उत्तराखंड के विकास पर होगा मंथन

उधर, पशुपालन विभाग के निदेशक नीरज सिंघल ने बताया, कॉल सेंटर को यदि शाम छह बजे के बाद किसी पशु के घायल होने या फिर किसी अन्य आकस्मिक सेवा के लिए सूचना मिलती है, तो ऐसे में चिकित्सा टीम को मौके पर भेजकर उपचार किया जाएगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed