फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anil Raturi will be new DGP of Dehradun

...तो अनिल रतूड़ी होंगे उत्तराखंड के नए डीजीपी

Wed, 12 Jul 2017 07:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 12 Jul 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
Anil Raturi will be new DGP of Dehradun
anil raturi

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक एमए गणपति को केंद्र सरकार से बुलावा आ गया है। एमए गणपति को सीआईएसएफ के एडीजी का दायित्व सौंपा गया है। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने उत्तराखंड सरकार को पत्र भेजकर गणपति को तत्काल रिलीव करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


गणपति के प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद उत्तराखंड में अगले डीजीपी की दौड़ में अनिल रतूड़ी सबसे आगे हैं। केंद्र से कोई दखल नहीं हुआ तो वरिष्ठता क्रम में अनिल रतूड़ी डीजीपी होंगे।
विज्ञापन


एमए गणपति 1986 बैच के आईपीएस हैं। बेहद मिलनसार और इमानदार छवि के अधिकारी हैं। उत्तराखंड में बतौर डीजीपी उनका डेढ़ साल का कार्यकाल होने जा रहा है।

केंद्र सरकार ने एमए गणपति को सीआईएसएफ के एडीजी की बागडोर सौंप दी है। गृह मंत्रालय का पत्र बुधवार को उत्तराखंड शासन और डीजीपी गणपति को मिल गया है।

एमए गणपति के केंद्र में जाने के बाद उत्तराखंड के अगले डीजीपी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। उत्तराखंड में सेवाएं दे रहे आईपीएस अधिकारियों के वरिष्ठता क्रम में अनिल रतूड़ी ही डीजीपी के प्रबल दौड़ में हैं। अनिल रतूड़ी 1987 बैच के आईपीएस हैं और वर्तमान में उत्तराखंड में विजिलेंस के डीजी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed