फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Angry teachers will protest due to not getting salary for

Dehradun News: दो महीने से वेतन न मिलने से गुस्साए शिक्षक करेंगे आंदोलन

Mon, 18 Mar 2024 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Angry teachers will protest due to not getting salary for
I- 18 मार्च तक मांगों के पूरा न होने पर बनाएंगे आंदोलन की रणनीति
विज्ञापन

I
Iदो महीने से वेतन न मिलने से गुस्साए अशासकीय कॉलेज के शिक्षक व कर्मचारियों ने आंदोलन की रणनीति बनाई। आज (सोमवार) से सभी शिक्षक व कर्मचारी काला फीता बांधकर कार्य करेंगे। यह फैसला रविवार को डीएवी पीजी कॉलेज में हुई बैठक में शिक्षकों व कर्मचारियों ने लिया। बैठक में विभिन्न कॉलेज के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।I

I
I
Iबैठक के बाद शिक्षक संघ की उत्तरांचल विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ (फुक्टा) के सचिव डॉ. यूएस राणा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उच्च उच्च शिक्षा उन्नयन कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन से मुलाकात की। राणा ने बताया, डॉ. देवेंद्र भसीन ने संघ को आश्वासन देते हुए कहा, वेतन के संबंध में जल्द मुख्यमंत्री से बात कर निस्तारित कराया जाएगा। संघ ने चेतावनी दी कि 18 मार्च तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन कर रणनीति बनाई जाएगी। शिक्षकों और कर्मियों का कहना है कि दो महीने से वेतन न मिलने से उनके सामने आर्थिक समस्या खड़ी हो गई है। जिसके चलते इस महीने होली का पर्व भी फीका पड़ने वाला है। बैठक में डॉ. हर्षवर्धन पंत, डॉ. संदीप नेगी, डॉ. सुमंगल सिंह, प्रो. जयपाल सिंह, डॉ. ममता सिंह, डॉ. गोपाल छेत्री आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed