फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Angry Student beaten principal After ask for uniform in roorkee school

प्रिंसिपल ने टोका तो आपा खो बैठा छात्र, गुस्से में बेल्ट से पीट-पीटकर किया घायल, ये थी वजह

Tue, 25 Dec 2018 08:51 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 25 Dec 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
Angry Student beaten principal After ask for uniform in roorkee school
beaten - फोटो : demo pic

छात्र को प्रिंसिपल ने टोका तो उसे इतना गुस्सा गा अया कि वह आपा खो बैठा। प्रधानाचार्य ने कक्षा नौ के एक छात्र को ड्रेस पहनकर स्कूल नहीं आने पर टोका तो उसे इतना नागवार गुजरा कि उसने प्रधानाचार्य की बेल्ट से पिटाई कर दी।

विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही नाबालिग होने के कारण छात्र के परिजनों को बुलाकर जानकारी ले रही है। पुलिस के अनुसार, सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को कक्षा नौ का एक छात्र बिना ड्रेस के आया था।
विज्ञापन


इस पर प्रधानाचार्य ने उसे ड्रेस पहनकर न आने का कारण पूछा और डांट लगा दी। आरोप है कि शाम को करीब चार बजे स्कूल की छुट्टी हुई तो छात्र ने उन्हें स्कूल बाहर गेट पर रोक लिया और अभद्रता कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि छात्र ने बेल्ट निकालकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। छात्र की हरकत देख अन्य छात्र हतप्रभ रहे गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों भी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद छात्र मौके से फरार हो गया।

मारपीट में प्रधानाचार्य घायल हो गए। प्रधानाचार्य ने घटना के संबंध में कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि छात्र नाबालिग है और उसके परिजनों को बुलाया गया। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed