फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Angry employees staged a sit-in for throwing garbage in the old tehsil

पुरानी तहसील में कूड़ा फेंकने से तहसीलकर्मियों हुए आक्रोशित, दिया धरना

Tue, 13 Sep 2022 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Angry employees staged a sit-in for throwing garbage in the old tehsil
पुरानी तहसील परिसर में डाले जा रहे कूडे के विरोध में तहसील कार्यालय में धरना देते कर्मचारियों को - फोटो : DEHRADUN
पुुरानी तहसील की खाली पड़ी भूमि पर नगर निगम कूड़ा डाल रहा है। जिससे तहसील कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को कर्मचारियों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द ही यहां कूड़ा डालना बंद न किया तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

पुुरानी तहसील के पास काफी भूमि खाली पड़ी है। जहां नई तहसील का भवन प्रस्तावित है, लेकिन कुछ माह से यहां पर नगर निगम की ओर से कूड़ा डाला जा रहा है। जिसका विरोध करते हुए तहसील कर्मियों ने डीएम और नगर निगम को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद भी नगर निगम की ओर से वहां कूड़ा डालना बंद नहीं किया गया। सोमवार को भी नगर निगम की ओर से वहां कूड़ा डाला जा रहा था। जिससे आक्रोशित तहसील कर्मी विरोध में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

उधर, धरने की सूचना पर एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल तहसील पहुंचे और तहसील कर्मचारियों को समझाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि अब यहां नगर निगम कूड़ा नहीं डालेगा। एसडीएम के आश्वासन के बाद तहसील कर्मियों ने धरना स्थगित किया। इस मौके पर तहसील कर्मचारी गोविंद सिंह नेगी, आनंद सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह वर्मा, कृपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed