फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Angry advocates started strike due to no role in UCC

Dehradun News: यूसीसी में भूमिका न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने शुरू की हड़ताल

Sat, 08 Mar 2025 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Angry advocates started strike due to no role in UCC
Iसब रजिस्ट्रार कार्यालय और एडीएम, एसडीएम कार्यालयों में नहीं किया काम
विज्ञापन

I

Iसमान नागरिक संहिता (यूसीसी) में विभिन्न सेवाओं के रजिस्ट्रेशन में भूमिका न होने से नाराज अधिवक्ता शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। फिलहाल, उनकी हड़ताल सब रजिस्ट्रार कार्यालयों, एडीएम और एसडीएम कार्यालयों तक सीमित रही।I
Iयह प्रथम चरण की हड़ताल थी, जिसमें देहरादून बार एसोसिएशन की अगुवाई में शुरू किया। बताया जा रहा है कि पूरे प्रदेश में इस तरह की हड़ताल क्रमबद्ध तरीके से चलेगी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बताया कि गत पांच मार्च को गढ़वाल मंडल के सभी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव और बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्यों ने बैठक की थी। इसमें उन सब विषयों पर चर्चा की गई, जिनसे अधिवक्ताओं के भविष्य पर खतरा है। इनमें प्रमुख तौर पर यूसीसी में अधिवक्ताओं की भूमिका नहीं रही। मसलन उनकी जरूरत शादी के रजिस्ट्रेशन में है और न ही संपत्ति की वसीयत आदि में। यही नहीं आगामी समय में सरकार ऑनलाइन रजिस्ट्री को लागू करने की बात कह रही है। इसमें भी अधिवक्ताओं का काम छिन जाएगा।I
विज्ञापन

Iबैठक में इस बात पर भी नाराजगी जताई गई कि बार काउंसिल की ओर से प्रदेशभर में अधिवक्ताओं की हड़ताल का आह्वान नहीं किया गया। जबकि, यह अधिवक्ताओं के हित के लिए आवश्यक था। इस तरह बार एसोसिएशन देहरादून ने निर्णय लिया है कि सभी बार एसोसिएशन चरणबद्ध तरीके से कार्यबहिष्कार करेंगे। इसके पहले क्रम में अधिवक्ताओं ने शुक्रवार से हड़ताल का बिगुल फूंक दिया है। इसमें सब रजिस्ट्रार कार्यालय, सभी राजस्व न्यायालयों, तहसील और एसडीएम न्यायालयों व कार्यालयों में किसी अधिवक्ता ने काम नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iअध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए रण शुरू हो गया है। इसे अंतिम नतीजे तक पहुंचाकर रहेंगे और यह न्यायालयों के कार्यबहिष्कार और सचिवालय घेराव तक बढ़ाया जाएगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed