{"_id":"61f59fa96815b565de1aeae2","slug":"angered-by-not-getting-ration-people-of-singhalmandi-created-a-ruckus-dehradun-news-drn402823027","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन न मिलने से आक्रोशित सिंगलमंडी के लोगों ने किया राशन की दुकान पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन न मिलने से आक्रोशित सिंगलमंडी के लोगों ने किया राशन की दुकान पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। राशन ने मिलने से आक्रोशित सिंघलमंडी और कुसुम विहार के लोगों ने शनिवार को सस्ते गल्ले की दुकान पर जमकर हंगामा किया। लोगों का आरोप था कि राशन विक्रेता लोगों को राशन देने की बजाए ब्लैक कर देता है। कई लोग ऐसे हैं जिन्हें सालभर से न तो फ्री का राशन और न ही सामान्य राशन मिल पाया है। इसकी शिकायत लोगों जिला पूर्ति अधिकारी से की है।
शनिवार को बड़ी संख्या में सिंघलमंडी और कुसुम विहार के लोग राशन लेने सिंघलमंडी स्थित सस्ते गल्ले की दुकान पर पहुंचे, लेकिन दुकान बंद थी। जिससे राशन लेने वाले लोग भड़क गए और हंगामा करने लगे। इसके बाद भी दुकान खुली नहीं। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि राशन डीलर ने उन्हें आज राशन के लिए बुलाया था, लेकिन दुकान बंद थी। फोन करने पर भी वह दुकान नहीं पहुंचा। आरोप लगाया कि राशन विक्रेता राजीव गोयल कभी भी राशन की दुकान में नहीं बैठता। उसने कुछ लड़के रखे हैं। जो हर बार राशन न होने की बात कहते हैं। दुकानदार राशन ब्लैक में बेच दिया जाता है। किसी को गेहूं ही मिल पाते हैं तो किसी को चावल। कई राशन कार्डधारकों को तो एक साल से राशन नहीं मिल पाया है। प्रदर्शनकारियों में भूपेंद्र यादव, पप्पू, अंजू देवी, कुंती, जयप्रकाश, रूपा देवी, घनश्याम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
---
मामले को चेक किया जा रहा है। राशन विक्रेता राशन नहीं दे रहा है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और दुकान को किसी दूसरी दुकान से अटैच की जाएगी।
-जसवंत सिंह कंडारी, डीएसओ