फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   anger in public on the student death in accident, police lathi charge.

छात्र की मौत में कार्रवाई न होने पर उबाल

Thu, 03 Dec 2015 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 03 Dec 2015 01:07 PM IST
विज्ञापन
anger in public on the student death in accident, police lathi charge.
बीती शनिवार की रात कार की टक्कर से हुई एक छात्र की मौत के मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज परिजनों और लोगों ने बुधवार को दिलाराम चौक पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। जाम खुलवाने के दौरान पुलिस कर्मचारियों से हुई धक्का-मुक्की के साथ प्रदर्शनकारियों का टकराव हो गया।
विज्ञापन


उग्र युवकों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की तो पुलिस ने लाठियां बरसा दी, जिससे अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को काफी दूर तक खदेड़ कर आए। कई लोगों को हिरासत में लेने के साथ पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ सड़क जाम और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


शहर के डीएल रोड निवासी गौरव अपने साथी अरुण और शैलू के साथ मोटरसाइकिल से शनिवार रात एक बजे शादी समारोह से लौट रहे थे। ओल्ड सर्वे चौक पर मोटरसाइकिल को सड़क किनारे खड़ी कर गौरव लघु शंका करने लगा, जबकि दोनों साथी अलग खड़े रहे। इसी बीच तेजी से आई कार ने गौरव को टक्कर मार दी, जिस कारण वह गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन तक कार्रवाई नहीं हुए तो उबल पड़े लोग

anger in public on the student death in accident, police lathi charge.

चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। साथी घायल गौरव (25) को लेकर अस्पताल गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें कार तो दिख गई, लेकिन कार का नंबर नहीं मिलने के कारण पुलिस जांच आगे नहीं बढ़ सकी।

चार दिन बीतने के बाद भी छात्र की मौत के मामले में कार चालक का पता नहीं चलने से नाराज परिजनों और लोगों ने बुधवार को दिलाराम चौक पर जाम लगा दिया। इस कारण दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह जाम खोलने को राजी नहीं हुए।

पुलिस ने जबरन उन्हें हटाने का प्रयास किया तो जमकर धक्का-मुक्की हुई। उग्र युवकों ने पत्थरबाजी कर दी तो पुलिस ने लाठियां चला दी। पथराव और पुलिस के लाठियां बरसाने से अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस उन्हें दूर तक खदेड़ते हुए ले गए। कई युवकों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने जाम को खुलवा दिया।

अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

anger in public on the student death in accident, police lathi charge.

डालनवाला इंस्पेक्टर अनिल जोशी ने बताया कि पुलिस ने काफी कैमरों का सीसीटीवी फुटेज खंगाला है, लेकिन कार का नंबर नहीं मिला। मौके पर मौजूद रहे गौरव के दोनों दोस्त भी कोई क्लू नहीं दे पा रहे हैं।

जाम लगाने के मामले में हाथीबडंकला चौकी के सिपाही गणेश कुटियाल की तरफ से 25-30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि लोगों ने पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की की, जिससे सिपाही का वायरलेस गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया।

इंस्पेक्टर के चरणों में गिरकर लगाई गुहार
हादसे में मौत के मुंह में गए गौरव की मां उषा काफी विचलित हैं। प्रदर्शन के दौरान वह इंस्पेक्टर कोतवाली एसएस बिष्ट के पैरों में गिरकर बिलखने लगीं। वह लगातार कहती रही कि उन्हें इंसाफ चाहिए। इंस्पेक्टर ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed