फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anger among teachers due to non-payment of salary for several months, warning of agitation

कई महीने से वेतन न मिलने से शिक्षकों में रोष, आंदोलन की चेतावनी

Sat, 14 May 2022 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 08:51 PM IST
विज्ञापन
Anger among teachers due to non-payment of salary for several months, warning of agitation
बीते कई महीने से शिक्षकों को वेतन न मिलने से भारी रोष है। शनिवार को उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज संघ के जिलाध्यक्ष संजय बिजल्वाण की अगुवाई में हुई बैठक में सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाते हुए कई मुद्दों में चर्चा की गई।
विज्ञापन

कहा कि कई बार वेतन के संबंध में सरकार को ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन मांगों की अनदेखी की जा रही है। इस मौके पर नवनियुक्त शिक्षकों की ओर से संगठन की सदस्यता ग्रहण की गई। संघ के संयुक्त मंत्री अंबिका प्रसाद एवं योगेश मिश्र ने कहा कि सेवाओं को भी चयन व प्रोन्नत वेतनमान में जोड़ा जाए। नीरज वर्मा व कमलेश गुप्ता ने शिक्षकों के मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने के लिए संगठित होने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह नेगी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जेपी बहुगुणा, जिला संरक्षक राजेश चंद्र शर्मा, दिनेश डोबरियाल, राकेश डबराल, विकास त्यागी, अनीता नेगी, एके चौहान, केबी पांडे, कमलेश्वर, विजय पाल, राजेंद्र रावत, नरेश टम्टा, मनमोहन मठपाल, कुलदीप जोशी, अरविंद सैनी, नरेश कोटनाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed