{"_id":"5e07af6b8ebc3e87ec8001ca","slug":"anganwadi-workers-will-not-do-blo-duty-vikas-nagar-news-drn3309319119","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बीएलओ ड्यूटी से भी हाथ खींचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बीएलओ ड्यूटी से भी हाथ खींचे
विज्ञापन
विकासनगर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
- फोटो : VIKAS NAGAR
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार के चलते बीएलओ ड्यूटी से भी अपने हाथ खींच लिए हैं। शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार प्रकाश शाह के माध्यम से जिलाधिकारी को पत्र भेज मांग पूरी न होने तक बीएलओ ड्यूटी से विरक्त रहने की बात कही है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से सरकार कार्यकर्ताओं की मांग को अनसुना करती आ रही है। जिसके चलते अब कार्यकर्ताओं ने पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। जब तक कार्यकत्रियों की मानदेय और राज्य कर्मचारी घोषित करने समेत अन्य मांग पूरी नहीं हो जाती। वह सभी कार्यों से पूर्ण रूप से विरक्त रहेंगी। कहा कि उन्हें अल्प मानदेय दिया जाता है। जिसकी एवज में उनसे सुबह नौ से शाम पांच बजे तक काम लिया जाता है, जो पूर्ण रूप से उनका शोषण है। ज्ञापन सौंपने वालों में संध्या नेगी, ऊषा शाह, रुचि डोगरा, सुमनलता आदि शामिल रहे।
उधर, सहसपुर प्रखंड में भी न्यूनतम मानदेय 18 हजार रुपये करने समेत कई सूत्रीय मांगों के समर्थन में कार्यकत्रियों का धरना जारी रहा। कार्यकत्रियों ने ब्लॉक मुख्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में चित्रा, रजनी गुलेरिया, लक्ष्मी पंत, अनुराधा, सपना थापा, रचना, संगीता, अंजना, बबली, खुशनसीब, जाहिदा, भागेश्वरी, हेमलता, कमलेश, सविता, राखी, सविता, रीना, अखतरी, राधा, मनीषा, सुमन पाल, मंजू जैन, सुनीता जगूड़ी, साजिदा, गीता पाल, मीनू, मेहरूनिशा, गुलिश्ता, रमा, वितिना, गीता, रेखा बिष्ट, संजू भट्ट, आराधना, सुनीता क्षेत्री, कमला, सुनीता, सोमवती, पूनम, मोनिका, हेमलता, मीना चंदेल, प्रर्मिला, संगीता डंगवाल, संगीता रावत आदि मौजूद रहे।