फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anganwadi workers vocal about pending demands

आंगनबाडी कार्यकत्री लंबित मांगों को लेकर हुई मुखर

Sun, 27 Mar 2022 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers vocal about pending demands
लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी मुखर हो गई हैं। उन्होंने शनिवार को बैठक आयोजित कर सरकार से मांग की कि वह तत्काल लंबित मांगों पर कार्रवाई करें। ऐसा न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

परेड ग्राउंड स्थित रेस्टोरेंट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन की बैठक प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन की केंद्र प्रभारी सुमति थपलियाल उपस्थित रही। संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों ने अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखा। कहा कि आंदोलन के दौरान कटे वेतन का भुगतान करने का दावा किया गया था लेकिन सरकार अब दावे से मुकर रही है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभाग की ओर से दिए जाने वाले सामान को लेकर भी समस्या गिनाई की इन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों तक ले जाने के लिए अपनी जेब से पैसा खर्च करना पड़ता है। बैठक में तय किया गया है कि मांगों को लेकर संगठन मुख्यमंत्री से मिलकर समाधान की मांग करेगा। बैठक में प्रदेश महामंत्री रंजीता अरोरा, प्रदेश कोषाध्यक्ष मीना रावत, प्रदेश सदस्स चमोली कस्तूरबा, जिला अध्यक्ष ऊधम सिंह नगर अनीता कुमारी, जिला अध्यक्ष उत्तरकाशी विजय लक्ष्मी नौटियाल, जिला अध्यक्ष टेहरी रामदेय राणा, जिला अध्यक्ष देहरादून पिंकी सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रुद्रपुर हेमा लोहनी, ब्लॉक अध्यक्ष डुंडा पुष्पा ढोंडियाल, ब्लॉक अध्यक्ष नौगांव बड़कोट अबला चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed