{"_id":"63b90c5be9707f36f432b5b7","slug":"anganwadi-and-asha-worker-services-ended-accused-of-involvement-in-child-kidnapping-from-jwalapur-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: बच्चा अपहरण करने के मामले में आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता की सेवाएं समाप्त, 50 हजार में था बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: बच्चा अपहरण करने के मामले में आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता की सेवाएं समाप्त, 50 हजार में था बेचा
Sat, 07 Jan 2023 04:44 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 07 Jan 2023 04:44 PM IST
सार
पुलिस की ओर से 11 दिसंबर को बच्चा बरामद कर मामले का खुलासा कर दिया था। बच्चे के अपहरण के मामले में आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता का नाम सामने आया था। बच्चे का ढाई लाख में सौदा तय कर लिया और आशा कार्यकर्ता ने 50 हजार रुपये लेकर बच्चा निसंतान व्यापारी को सौंप दिया था।
विज्ञापन
अपहरण किए गए बच्चे को पुलिस ने सकुशल किया था बरामद
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
आठ महीने के मासूम के अपहरण की आरोपी गिरफ्तार आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई है। दस दिसंबर को ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के कड़च्छ मोहल्ले से आठ महीने के बच्चे का अपहरण कर लिया गया था।
विज्ञापन
बच्चा लापता होने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। हालांकि, पुलिस की ओर से 11 दिसंबर को बच्चा बरामद कर मामले का खुलासा कर दिया था। बच्चे के अपहरण के मामले में आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता का नाम सामने आया था। बच्चे का ढाई लाख में सौदा तय कर लिया था। आशा कार्यकर्ता ने 50 हजार रुपये लेकर निसंतान व्यापारी को सौंप दिया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें... Joshimath Sinking: ज्योतिर्मठ परिसर में आईं दरारें, शंकराचार्य गद्दी स्थल की सामने आई ये तस्वीरें दे रही तकलीफ
विज्ञापन
इसके बाद हरिद्वार शहर की सीडीपीओ संगीता गोयल की ओर से आरोपी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस जारी किया गया था, पर किसी ने नोटिस रिसीव नहीं किया था। अब अहबाबनगर ज्वालापुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा रानी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। उधर, प्रभारी सीएमओ डा. आरके सिंह ने बताया कि आशा कार्यकर्ता रुबी की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं।