फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anand Dev Lok Ashram located in Upper Tunwala

मां भाषा सिखाती है और गुरु जीवन जीना : महाराज

Mon, 14 Jul 2025 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Anand Dev Lok Ashram located in Upper Tunwala
Iआनंद देव लोक आश्रम में हवन एवं सत्संग का आयोजनI
विज्ञापन




विश्व जागृति मिशन देहरादून मंडल के अपर तुनवाला स्थित आनंद देव लोक आश्रम में हवन एवं सत्संग का आयोजन किया गया। हवन के मुख्य यजमान सुरेश कोठारी एवं ऊषा कोठारी ने पवित्र ज्योत कर सत्संग का शुभारंभ किया।



संत सुधांशु महाराज ने ऑनलाइन माध्यम से अपने प्रवचन में कहा कि भगवान धार्मिक क्रिया नहीं बल्कि भक्त के भाव को देखता है। इसलिए सच्चे मन से भक्ति करनी चाहिए। सच्चे मन से की हुई भक्ति से शीघ्र उद्धार हो जाता है और कुछ लोग विभिन्न धार्मिक क्रियाओं को सारा जीवन करके भी अपना उद्धार नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन


सुधांशु महाराज ने कहा कि मां भाषा सिखाती है और गुरु जीवन जीना सिखाते हैं। नियम से भक्ति और गुरु मंत्र जपने वालों को गुरु भव सागर पार करा देते है। भक्तों का उद्धार करने के लिए भगवान गुरु को धरा पर अवतरित करते हैं। आचार्य महेश शर्मा, प्रेम भाटिया, भूपेंद्र चड्ढा, सुरेंद्र वागला ने मैं आया हूं भोलेनाथ तुम्हारी शरण आदि मधुर भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र चड्ढा ने किया। सुधीर शर्मा, निखिल कोठारी, नरेंद्र ग्रोवर, अवतार कृष्ण शर्मा, गौरव शर्मा, स्वाति कोठारी, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed