फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   An urban livelihood fair was organized in the Dehradun

Dehradun News: शहरी आजीविका मेले में समूहों ने लगाए 56 स्टॉल

Wed, 06 Mar 2024 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
An urban livelihood fair was organized in the Dehradun
I- देहरादून नगर निगम परिसर में आयोजित में जिलेभर के नगर निकायों व पालिकाओं ने लिया हिस्साI
विज्ञापन




देहरादून नगर निगम परिसर में मंगलवार को शहरी आजीविका मेला लगाया गया। इसमें जिलेभर के नगर निकायों और पालिकाओं ने हिस्सा लिया। पूरे जिले के स्वयं सहायता समूहों ने यहां 56 स्टॉल लगाए। इसमें शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।



अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं में कुछ कर दिखाने का जज्बा है। महिलाओं का प्रबंधन बहुत सटीक होता है। महिलाएं पूरे दिन काम करने के बाद भी समय निकाल लेती हैं। इस बात की सभी को सराहना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का भी मानना है कि गरीब, युवा, अन्नदाताओं के साथ महिलाओं का भी विकास होना चाहिए।
विज्ञापन


शहरी आजीविका मेले में स्वयं सहायता समूहों की ओर से 56 स्टाॅल लगाए गए। इनमें देहरादून नगर निगम ने 42, ऋषिकेश नगर निगम ने सात, नगर पालिका परिषद मसूरी ने दो, नगर पालिका परिषद डोईवाला ने तीन और नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर ने दो स्टाॅल लगाए गए थे। इन स्टाॅलों में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, निवर्तमान मेयर विमल उनियाल गामा ने समूहों से उनके उत्पादों की जानकारी लेकर उनकी सराहना की। इसके साथ ही सिटी ब्यूटी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले नगर निकायों को राज्य स्तरीय पुरस्कारों को पांच श्रेणी में 15 पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed