फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   An SOP will be created for resolving land demarcation cases in the district.

Dehradun News: जिले में भूमि सीमाकंन मामलों के निस्तारण के लिए बनेगी एसओपी

Fri, 23 Jan 2026 02:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
An SOP will be created for resolving land demarcation cases in the district.
जिले में भूमि सीमांकन के मामलों के निस्तारण के लिए एक एसओपी तैयार की जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसमें फील्ड अधिकारी एक तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे ताकि अनावश्यक विवादों की संख्या में कमी लाई जा सके।
विज्ञापन




राजस्व अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को हुई बैठक में जिलाधिकारी ने लक्ष्य से कम वसूली करने वाली तीन तहसीलों के अफसरों को कड़ी फटकार भी लगाई है। उन्होंने अंश निर्धारण पर सुस्त चाल पर भी अफसरों की जवाबदेही तय की। इस दौरान लंबित वादों से लेकर वसूली तक पर चर्चा की गई। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तहसील स्तर पर एक वर्ष से अधिक समय से लंबित सभी वादों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द निस्तारण किया जाए। इनमें भी अविवादित वादों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। कृषि भूमि के गैर-कृषि उपयोग (आवासीय, औद्योगिक व व्यावसायिक) से संबंधित कोई भी वाद लंबित न रहे। भूमि बंदोबस्त के अंतर्गत खसरा एवं खतौनी में त्रुटि सुधार के कार्यों में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन


उन्होंने अंश निर्धारण, लिंकेज और पड़ताल के कार्यों में सदर, विकासनगर और डोईवाला तहसीलों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और राजस्व उपनिरीक्षकों को लक्ष्य निर्धारित करने की जिम्मेदारी दी। इसकी नियमित समीक्षा और एडीएम स्तर पर प्रत्येक 10 दिवस में प्रगति की समीक्षा अनिवार्य रूप करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विविध देयों की वसूली की समीक्षा में बताया गया कि 81 प्रतिशत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 82.84 प्रतिशत वसूली हो चुकी है। हालांकि, चकराता, त्यूणी और कालसी तहसीलों में वसूली निर्धारित लक्ष्य से कम पाई गई। इस पर इन तहसीलों के अधिकारियों को फटकार लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed