{"_id":"67a8fa127462aeaafe0817d7","slug":"an-overhead-tank-will-be-built-in-kargi-kamala-palace-area-drinking-water-shortage-will-be-resolved-dehradun-news-c-5-1-drn1030-615564-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कारगी-कमला पैलेस क्षेत्र में बनेगा ओवरहेड टैंक, दूर होगी पेयजल किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कारगी-कमला पैलेस क्षेत्र में बनेगा ओवरहेड टैंक, दूर होगी पेयजल किल्लत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- नए ट्यूबवेल, पाइपलाइन सहित अन्य कार्यों के लिए 23.65 करोड़ की डीपीआर तैयार
कारगी-कमला पैलेस और दून एन्क्लेव में नए ट्यूबवेल लगाने के साथ ही पाइपलाइन और ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जल संस्थान ने 23.65 करोड़ की डीपीआर तैयार कर मंजूरी के लिए शासन को भेजी है। इससे उपभोक्ताओं को पेयजल किल्लत से राहत की उम्मीद है।
पित्थूवाला जल संस्थान शाखा क्षेत्र में 38,000 उपभोक्ताओं को 54 ट्यूबवेलों के जरिये पानी की आपूर्ति हो रही है। हालांकि, गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की खपत भी बढ़ जाती है। पिछले साल शाखा के नयागांव और द्रोणपुरी में पानी की समस्या को देखते हुए नए ट्यूबवेल लगाए गए। वहीं, कारगी-कमला पैलेस, सेवलाकलां, दून एन्क्लेव और सेवलाखुर्द में लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। इन क्षेत्रों में पुरानी लाइन में लीकेज से भी समस्या खड़ी होती है। साथ ही ट्यूबवेल और ओवरहेड टैंक की कम क्षमता भी समस्या पैदा करती है।
पित्थूवाला शाखा के एक्सईएन सतीश नौटियाल का कहना है कि समस्या को देखते हुए 23.65 करोड़ की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गई है। शासन की मुहर लगते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे आने वाले दिनों में पानी की किल्लत से लोगों को निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
-- -- -
आढ़त बाजार शिफ्ट होने के बाद बढ़ेगा दबाव
कारगी क्षेत्र में खासकर गर्मियों के दिनों में पानी की किल्लत रहती है। आढ़त बाजार शिफ्ट होने के बाद यहां आबादी का भार बढ़ने वाला है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नया ट्यूबवेल स्थापित किया जाएगा। इससे 11,000 केएल क्षमता के ओवरहेड टैंक को भरा जाएगा। इसके लिए 2.63 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
-- --
गर्मियों में पानी की खपत बढ़ जाती है। इसे देखते हुए पानी के प्रबंधन भी अच्छे होने चाहिए। बीते साल पानी की किल्लत से भारी समस्याएं हुई थीं। - सचिन बालियान
-- --
अधिकारियों को गंभीरता से पानी की समस्या को दूर करना चाहिए। उपभोक्ता पानी के इस्तेमाल का पैसा विभाग को देता है। - शनि बालियान
-- --
पानी के बेहतर इंतजाम सरकार को करने चाहिए। हालांकि, प्रस्ताव सरकार को भेजे गए हैं, लेकिन इसमें अभी काफी समय लगेगा। जबकि, गर्मियों का सीजन शुरू होने वाला है। - योगेश सिंह