फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   An introductory seminar was organized by Bhalu Lagad

Dehradun News: कृषि में विज्ञान एवं तकनीकी के इस्तेमाल पर जोर

Mon, 19 Aug 2024 03:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
An introductory seminar was organized by Bhalu Lagad
Iपरिचय गोष्ठी में सब्जी उत्पादन पर लिखी गई पुस्तक का हुआ विमोचनI
विज्ञापन




भलु लगद चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से परिचय गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान विज्ञान एवं तकनीकी से कम लागत पर साग सब्जी उत्पादन पुस्तक का विमोचन किया गया।




हरिद्वार बाईपास रोड स्थित एक एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूकॉस्ट महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत ने कृषि के क्षेत्र में विज्ञान एवं तकनीक के शोध एवं इस्तेमाल की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान तकनीकी के इस्तेमाल से कृषि को लेकर चर्चा हुई। पहले सत्र में गढ़वाल क्षेत्र के लोगों के बीच कृषि संबंधी जानकारी के साथ ही चुनौतियों एवं समाधान पर चर्चा हुई। लोगों ने अनुभव भी साझा किए। दूसरे सत्र में उद्यान विशेषज्ञ एवं पुस्तक लेखक डॉ. राजेंद्र प्रसाद कुकसाल की पुस्तक का विमोचन हुआ। पुस्तक में गढ़वाल की कृषि परंपराओं और तकनीकों का वर्णन किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता धाद संस्थापक लोकेश नवानी ने की। इस मौके पर पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, डाॅ. बीपी नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed