{"_id":"633dd321dc9d835486448548","slug":"an-elderly-man-who-went-for-a-walk-in-the-forest-was-thrashed-to-death-by-an-elephant-city-news-drn4247467198","type":"story","status":"publish","title_hn":"Elephant Attack: जंगल घूमने गए बुजुर्ग को हाथी ने पकटकर मार डाला, चीख पुकार मचने पर पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Elephant Attack: जंगल घूमने गए बुजुर्ग को हाथी ने पकटकर मार डाला, चीख पुकार मचने पर पहुंचे लोग
Thu, 06 Oct 2022 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 04:55 PM IST
सार
एसओ रायपुर मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने वन विभाग को भी हादसे को लेकर सूचना भेज दी है। बताया कि बांसवाड़ा के जंगल में मदन सिंह निवासी बांस कॉलोनी सुबह आठ बजे घूमने गए थे। कुछ देर बाद उनकी चीख सुनाई दी। आसपास के लोग पहुंचे तब तक हाथी बुजुर्ग की जान ले चुका था।
विज्ञापन
हाथी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
जंगल में घूमने गए एक बुजुर्ग को हाथी ने पटककर मार डाला। बुजुर्ग केे शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। घटना रायपुर थाना क्षेत्र के बालावाला इलाके की है। यहां बांसवाड़ा के जंगल में मदन सिंह निवासी बांस कॉलोनी सुबह आठ बजे घूमने गए थे।
विज्ञापन
कुछ देर बाद उनकी चीख सुनाई दी। आसपास के लोग पहुंचे तो देखा कि हाथी ने उन्हें पटक दिया था। एंबुलेंस मंगवाकर उन्हें अस्पताल भिजवाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसओ रायपुर मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने वन विभाग को भी हादसे को लेकर सूचना भेज दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...मौत को मात देकर लौटी मासूम: बस खाई में गिरते ही मां की हुई मौत, 11 घंटे बाद आंचल में लिपटी बेटी मिली सुरक्षित
विज्ञापन
जिस स्थान पर हाथी ने हमला किया, वहां अक्सर हाथियों की आवाजाही रहती है। स्थानीय लोगों को सतर्क कर दिया गया है। सूचना के बाद वहां पर वन विभाग की टीम भी पहुंच गई थी। उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया।