फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   An audio clip of Hill Depot's AGM Anjlika Sharma

Dehradun News: भ्रष्टाचार में संलिप्त कर्मचारी को बचाने के आरोप में एजीएम पर शिकंजा

Sat, 09 Nov 2024 01:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
An audio clip of Hill Depot's AGM Anjlika Sharma
Iगुरुवार को हिल डिपो की एजीएम की एक ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद हरकत में आया निगमI
विज्ञापन




हिल डिपो की एजीएम अंजलिका शर्मा का बृहस्पतिवार को एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था। इसमें वह भ्रष्टाचार में संलिप्त रोडवेज बस के परिचालक के समकक्ष को उसके बचाने का तरीका समझा रहीं थी। वायरल ऑडियो का निगम के अधिकारियों ने कड़ा संज्ञान लिया है। इस पर कार्रवाई करते हुए एमीएम अंजलिका शर्मा को हिल डिपो से हटाकर दिल्ली आईएसबीटी भेज दिया है।



बता दें कि पिछले महीने 31 अक्तूबर को मसूरी जा रही हिल डिपो में सवार सभी आठ यात्री बिना टिकट मिले थे। यातायात निरीक्षक ने इसकी रिपोर्ट हिल डिपो के एजीएम को भेजी थी। परिचालक को दंडित होने से बचाने के लिए हिल डिपो की एजीएम अंजलिका शर्मा किसी कर्मचारी से फोन पर यह कहती हुई सुनी जा रही हैं, कि उस परिचालक को बोलो कि उसका स्वास्थ्य खराब होने के चलते उसे नींद आ गई थी। इसके चलते वह यात्रियों का टिकट नहीं बना पाया। इसकी ऑडियो क्लिप इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद निगम कर्मचारियों में अफरा-तफरी मची हुई है। परिवहन निगम के अधिकारियों ने एजीएम पर कार्रवाई करते हुए उसका दिल्ली आईएसबीटी तबादला कर दिया है।
विज्ञापन


I
I

I
I

Iमामला संज्ञान में आने के बाद हिल डिपो की एजीएम पर निगम स्तर पर कार्रवाई की गई है। एजीएम का दिल्ली आईएसबीटी तबादला कर दिया गया है। इसको लेकर जांच कमेटी भी बनाई गई है। जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I

I-आनंद श्रीवास्तव, प्रबंध निदेशक, उत्तराखंड परिवहन निगमI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed