फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amritpal Singh Posters pasted near the border-checkpost Police is on alert till Nepal border Uttarakhand

Amritpal Singh: बॉर्डर-चेकपोस्ट के पास चस्पा किए अमृतपाल के पोस्टर, नेपाल बॉर्डर तक अलर्ट पर है पुलिस

Sun, 26 Mar 2023 07:14 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 26 Mar 2023 07:14 PM IST
सार

पंजाब पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस को अधिकृत रूप से जानकारी दी थी। आशंका जताई थी कि या तो अमृतपाल उत्तराखंड में रुका है या फिर यहां से होते हुए कहीं और भाग गया है। इसके बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंहनगर में पड़ने वाली सीमाओं पर अलर्ट कर दिया गया था।

विज्ञापन
Amritpal Singh Posters pasted near the border-checkpost Police is on alert till Nepal border Uttarakhand
अमृतपाल सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल के पोस्टरों को उत्तराखंड पुलिस ने बॉर्डर-चेकपोस्ट के आसपास चस्पा कराया है। ताकि, उसे देखे जाने के बाद कोई भी इसकी सूचना पुलिस को दे सके। एसटीएफ की टीम भी लगातार खुफिया एजेंसियों और पंजाब पुलिस के संपर्क में बनी हुई है।

विज्ञापन

उसके नेपाल भागने की आशंका के बीच नेपाल बॉर्डर भी पुलिस चौकियों को एसएसबी के साथ समन्वय बनाने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को पंजाब पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस को अधिकृत रूप से जानकारी दी थी। आशंका जताई थी कि या तो अमृतपाल उत्तराखंड में रुका है या फिर यहां से होते हुए कहीं और भाग गया है। इसके बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंहनगर में पड़ने वाली सीमाओं पर अलर्ट कर दिया गया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: काशी की तर्ज पर होगा केदारनाथ-तमिल संगमम, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में आया विचार, जानें वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अमृतपाल की तलाश में एसटीएफ की टीमों को भी लगाया गया है। इस बीच शनिवार को एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने बताया कि बॉर्डर चेक पोस्ट के आसपास अमृतपाल के पोस्टरों को लगाया गया है। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों के सोशल मीडिया ग्रुप पर भी उसके फोटो शेयर किए गए हैं। ताकि, किसी भी संदिग्ध से उसका मिलान किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed