फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amrit Bharat Station Scheme Uttarakhand three railway stations will Develop

Uttarakhand: बदलेगी तीन रेलवे स्टेशनों की सूरत, पीएम मोदी छह अगस्त को ऑनलाइन करेंगे शिलान्यास

Thu, 03 Aug 2023 08:36 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 03 Aug 2023 08:36 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह अगस्त को देश के ऐसे 500 रेलवे स्टेशनों के पुनर्निर्माण योजना का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने इस दिन तीनों रेलवे स्टेशनों पर शिलान्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया है।

विज्ञापन
Amrit Bharat Station Scheme Uttarakhand three railway stations will Develop
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तराखंड के हर्रावाला, रुड़की और लालकुआं रेलवे स्टेशन की सूरत जल्द बदल जाएगी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन तीनों रेलवे स्टेशनों के लिए 83 करोड़ छह लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह अगस्त को देश के ऐसे 500 रेलवे स्टेशनों के पुनर्निर्माण योजना का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने इस दिन तीनों रेलवे स्टेशनों पर शिलान्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया है। कार्यक्रम के संयोजक व पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य राम कोठारी ने बताया, तीनों रेलवे स्टेशनों पर उपस्थित लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी वर्चुअल संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

सांसद और विधायक रहेंगे मौजूद

कोठारी के मुताबिक, तीनों रेलवे स्टेशनों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक व सांसद उपस्थित रहेंगे। हर्रावाला रेलवे स्टेशन में हरिद्वार के सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक व डोईवाला विस क्षेत्र के विधायक बृजभूषण गैरोला, रुड़की स्टेशन पर विधायक प्रदीप बतरा व लालकुआं स्टेशन पर नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट व लालकुआं के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिलान्यास के लिए स्टेशनवार स्वीकृत धनराशि

रेलवे स्टेशन लागत (करोड़ में)
हर्रावाला            30.7
रुड़की             29.1
लालकुआं 23.8

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed