फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amit shah will check uttarakhand government achievements

तीन दिन तक उत्तराखंड सरकार का रिपोर्ट कार्ड जांचेंगे अमित शाह

Thu, 06 Jul 2017 12:44 PM IST
कृष्णेंदु कुमार / अमर उजाला, देहरादून
कृष्णेंदु कुमार / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 06 Jul 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
amit shah will check uttarakhand government achievements
Amit shah

उत्तराखंड सरकार के सौ दिन पूरे होने पर त्रिवेंद्र सरकार ने अपनी कई उपलब्धियां गिनाईं हैं। इन उपलब्धियों की हकीकत परखने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अगस्त महीने में तीन दिनों तक उत्तराखंड में प्रवास करेंगे।

विज्ञापन


इस दौरान वह बूथ से लेकर प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की नब्ज टटोलेंगे। संगठन से सरकार के कामकाज के बारे में फीडबैक लेंगे। अपने प्रवास के दौरान वह मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ बैठक कर पार्टी के एजेंडे को लागू करने की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


अमित शाह का उत्तराखंड का दौरान पार्टी संगठन के साथ-साथ सरकार के लिए काफी अहम होगा। संगठन और सरकार के स्तर पर अभी से इसकी तैयारी शुरू हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 110 दिन का भ्रमण कार्यक्रम बनाया है। 110 दिनों के दौरान वह देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा करेंगे। वह उन राज्यों में तीन-तीन दिन तक प्रवास करेंगे, जहां भाजपा की सरकार है। इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान वह अगस्त माह में (संभवत: 12, 13 और 14 अगस्त) उत्तराखंड आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के कामकाज को लेकर भी वह कार्यकर्ताओं से फीडबैक जुटाएंगे

amit shah will check uttarakhand government achievements
trivendra singh rawat

वैसे तो उनके सभी मुख्य कार्यक्रम देहरादून में ही होंगे, लेकिन अंतिम समय पर इसमें बदलाव किया सकता है। इन तीनों में अमित शाह बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। पार्टी के सभी विभागों और प्रकल्पों से जुड़े कार्यकर्ताओं की राय जानने की कोशिश करेंगे। सरकार के कामकाज को लेकर भी वह कार्यकर्ताओं से फीडबैक जुटाएंगे।

वह जानने की कोशिश करेंगे कि प्रदेश सरकार पार्टी के एजेंडे को लेकर कितनी गंभीर है। आमलोगों में भाजपा और सरकार के प्रति क्या फीडबैक है। अमित शाह प्रदेश सरकार के हरेक मंत्री के कामकाज के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। उनका यह दौरा 2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर भी काफी अहम माना जा रहा है। उनके प्रवास के दौरान सरकार में मंत्रियों के खाली दो पदों को भरने और संगठन के खाली पदों पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपे जाने के मुद्दे पर भी विचार हो सकता है।

अनिल जैन 10 और 11 को उत्तराखंड में 
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन 10 और 11 जुलाई को उत्तराखंड में प्रवास करेंगे। वह 10 जुलाई को हल्द्वानी में बूथ और मंडल स्तर की बैठक में भाग लेंगे। उसी दिन वह ऊधमसिंह नगर और काशीपुर जिले के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे। रुद्रपुर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्मशती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल के मुताबिक 11 जुलाई को अनिल जैन देहरादून में सभी मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वह इसी दिन पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, भाजपा कोर ग्रुप और सरकार में शामिल मंत्रियों की बैठक को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed