फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amit shah statement to rahul gandhi

अमित शाह बोले- राहुल गांधी अपनी तीन पीढ़ियों का हिसाब दें, हम 3 साल का देने को तैयार

Thu, 21 Sep 2017 08:12 AM IST
amarujala.com- Written by: गौरव काला
amarujala.com- Written by: गौरव काला Updated Thu, 21 Sep 2017 08:12 AM IST
विज्ञापन
amit shah statement to rahul gandhi
amit shah in dehradun - फोटो : rajeev gupta

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के विदेश में दिए गए उस बयान पर कटाक्ष किया, जिसमें उन्होंने मोदी सरकार से तीन साल का हिसाब मांगा था।

विज्ञापन


शाह ने कहा कि हम तो तीन साल का हिसाब दे देंगे। मगर देश की सवा सौ करोड़ जनता उनसे तीन पीढ़ियों का हिसाब मांग रही है।

शाह भाजपा की मंडल पर्यन्त बैठक में प्रदेश भर से आए 3200 मंडल अध्यक्षों को संबोधित कर रहे थे। बुधवार को हाथी बड़कला स्थित सर्वे ऑफ इंडिया के मैदान में आयोजित बैठक में उन्होंने कांग्रेस के युवराज पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


शाह बोले, आपके परनाना नेहरू ने, फिर दादी इंदिरा ने, पिता राजीव गांधी ने देश में शासन किया। इसके बाद 10 साल आपकी माता ने डॉ. मनमोहन सिंह के साथ शासन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके 65 साल के शासन में सात करोड़ गरीब बगैर बैंक एकाउंट के थे। भाजपा सरकार ने तीन साल में 29.50 करोड़ परिवारों के बैंक एकाउंट खोले। राहुल पर निशाना साधने के साथ-साथ शाह मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाते रहे।

उन्होंने कहा, कांग्रेस ने सात लाख गरीबों को ही गैस सिलेंडर दिए, जबकि हमारे तीन साल में 2.80 करोड़ लोगों को गैस सिलेंडर दिए गए। 19 हजार गांव ऐसे थे, जहां बिजली के खंभे और तार नहीं पहुंचे थे।

तीन साल हमने 14 हजार गांवों में बिजली पहुंचा दी है। 2019 तक एक भी गांव अंधेरे में नहीं रहेगा। 2022 तक हर घर में शौचालय होगा। उन्होंने कहा कि ये काम करने में हमें तीन पीढ़ियां नहीं लगेंगी।

उन्होंने वन रैंक वन पेंशन, मुद्रा बैंक के तहत तीन साल में 10 लाख युवाओं को 764 करोड़ रुपये के लोन आवंटन को केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश किया। उन्होंने कहा कि तीन पीढ़ियों में ये काम कांग्रेस ने कर दिए होते तो उन्हें आज ये सब करने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

कांग्रेस ने लटकाई अन्य पिछड़ा आयोग की संवैधानिक मान्यता

amit shah statement to rahul gandhi
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अन्य पिछड़ा आयोग की संवैधानिक मान्यता की राह में आ रही अड़चन का ठीकरा कांग्रेस के सिर फोड़ा। उन्होंने कहा कि 1955 से अन्य पिछड़ा वर्ग के करोड़ों लोगों की भावना से जुड़ा आयोग की संवैधानिक मान्यता का बिल संसद में लटका है।

भाजपा ने लोक सभा में बिल को मंजूरी दी। लेकिन, राज्य सभा में बहुमत न होने के चलते कांग्रेस ने इसे गिरा दिया। शाह ने बिल के बहाने ओबीसी वोटरों को संदेश देने की कोशिश की कि भाजपा उनके साथ है और बिल जरूर पास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed