{"_id":"654d04e3f4c401bc7a0a58b4","slug":"amit-shah-reached-dehradun-cm-dhami-welcomed-and-he-will-attend-in-itbp-raising-day-parade-tomorrow-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah Dehradun Visit: देहरादून पहुंचे अमित शाह, कल आईटीबीपी की रेजिंग डे परेड में करेंगे शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amit Shah Dehradun Visit: देहरादून पहुंचे अमित शाह, कल आईटीबीपी की रेजिंग डे परेड में करेंगे शिरकत
Thu, 09 Nov 2023 09:46 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 09 Nov 2023 09:46 PM IST
सार
अमित शाह शुक्रवार को आईटीबीपी की रेजिंग डे परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
विज्ञापन
देहरादून पहुंचे अमित शाह का सीएम धामी ने किया स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार देर शाम जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वहां उनका स्वागत किया। शाह शुक्रवार को आईटीबीपी की रेजिंग डे परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, भाषण की इन खास बातों से जीता दिल
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बुके देकर शाह का स्वागत किया। इसके बाद शाह सड़क मार्ग से होकर आईटीबीपी टाइगर मेस 23वीं वाहिनी सीमाद्वार के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, डॉ. धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन