फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amit shah program meeting bjp members did not come

अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारी बैठक में बोले महामंत्री संगठन 'बर्फ गिरी जो पदाधिकारी नहीं आए'

Thu, 24 Jan 2019 11:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 24 Jan 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
amit shah program meeting bjp members did not come
सिलवासा में अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारी बैठक में हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र कुछ पदाधिकारियों के न पहुंचने से नाराज थे। प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस बैठक में उन्होंने तंज किया कि क्या हरिद्वार में बर्फ गिरी है जो पदाधिकारी नहीं आए। उनके इस तंज से उपस्थित पदाधिकारी भी एक बार के लिए असहज हो गए। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बैठक में नहीं आए पदाधिकारियों का यह कहकर बचाव किया कि उन्होंने इसकी पहले ही सूचना दे दी थी। 

विज्ञापन


भट्ट के मुताबिक, दोनों लोकसभा क्षेत्रों से अधिकांश पार्टी नेताओं ने बैठक में शिरकत की। बैठक में टिहरी और हरिद्वार के सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला प्रभारी, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक, लोकसभा विस्तारक, विधानसभा विस्तारक, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बुलाए गए थे। लेकिन हरिद्वार से झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल, रुड़की प्रदीप बतरा, रानीपुर के आदेश चौहान, हरिद्वार शहर के मदन कौशिक की मौजूदगी नहीं रही। कौशिक और आदेश चौहान मौसम खराब होने की वजह से प्रयागराज से वापसी नहीं कर पाए। भट्ट के मुताबिक, कौशिक ने दूरभाष पर इसकी सूचना दे दी थी। 
विज्ञापन


त्रिशक्ति सम्मेलन को कार्यकर्ताओं की सभा बनाने की तैयारी
प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में हुई। सभी पदाधिकारियों, विस्तारकों, प्रभारियों को उन्होंने सम्मेलन में लाए जाने वाले कार्यकर्ताओं के लक्ष्य दिए। दोनों लोकसभा की 28 विधानसभाओं में 4700 बूथों के अध्यक्ष, पालक और बीएलए के अलावा करीब 17 हजार कार्यकर्ताओं को त्रिशक्ति सम्मेलन लाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच सीटों को चार कलस्टर में बांटा
पार्टी ने पांच लोकसभा सीटों को चार कलस्टरों में बांटा है। ये कलस्टर चुनाव के दौरान पार्टी कार्यालय की तरह कार्य करेंगे। टिहरी और हरिद्वार का एक कलस्टर होगा, जबकि पौड़ी, अल्मोड़ा और नैनीताल में एक-एक कलस्टर कार्यालय खुलेंगे।

अगले सम्मेलनों में आएंगे योगी आदित्यनाथ
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि हर लोकसभा में त्रिशक्ति सम्मेलन, बुद्धिजीवी सम्मेलन और युवा संसद का आयोजन होगा। ये सम्मेलन लोकसभा क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर होंगे। इन सम्मेलनों को संबोधित करने के लिए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई अन्य राष्ट्रीय नेता संबोधित करेंगे।


चुनाव संचालन समिति में तय हुए दायित्व
भाजपा की लोकसभा चुनाव संचालन समिति की विस्तारित बैठक में पार्टी नेताओं को केंद्रीय संगठन द्वारा तय 17 कार्यक्रमों का संयोजन और क्रियान्वयन का दायित्व तय हुआ। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल व खजान दास की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए पार्टी के सभी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति बनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed