फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amit Shah on election tour of Rudraprayag today

Uttarakhand Elections : अब छिड़ेगी प्रचार की जंग, अभियान में जुटेंगे केंद्रीय नेता, अमित शाह आज रुद्रप्रयाग में

Fri, 28 Jan 2022 01:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 28 Jan 2022 01:21 AM IST
सार

चुनाव चरम की ओर है। टिकटों के बंटवारे के बीच प्रचार का बुखार भी चढ़ रहा है। नेताओं के धुआंधार दौरे चल रहे हैं। इसी बीच भाजपा के चाणक्य आज उत्तराखंड में होंगे। 

विज्ञापन
Amit Shah on election tour of Rudraprayag today
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारने के बाद भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत अन्य राजनीतिक दलों के बीच अब चुनाव प्रचार की जंग छिड़ने वाली है। 

विज्ञापन


भाजपा का प्रचार करने के लिए शुक्रवार को केंद्रीय गृह अमित शाह रुद्रप्रयाग आ रहे हैं। वह रुद्रप्रयाग में डोर-टू-डोर प्रचार करेंगे। 30 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उत्तराखंड प्रचार के लिए आएंगे। वह कुमाऊं का दौरा करेंगे। 
विज्ञापन


शाह आज सुबह 11 बजे रुद्रप्रयाग पहुंचेंगे। यहां वह रुद्रनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद डोर-टू-डोर संपर्क करेंगे। गृहमंत्री छह विधानसभा के कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को कांग्रेस का प्रचार करने एआईसीसी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला आएंगे। वह पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य शक्ति सिंह गोहिल भी शुक्रवार को प्रचार करने देहरादून आएंगे। 


बताया जा रहा है कि इसी हफ्ते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया भी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों का प्रचार करने उत्तराखंड आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed