फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amit Shah Haridwar Visit participates in three programs darshan of eternal flame at Gayatri Tirtha Uttarakhand

Amit Shah Haridwar Visit: अखंड ज्योति की शताब्दी पर बोले अमित शाह, आज हिंदुत्व का नारा है गूंज रहा

Thu, 22 Jan 2026 03:11 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार।
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार। Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 22 Jan 2026 03:11 PM IST
सार

गृह मंत्री अमित शाह ने आज हरिद्वार में तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत की।शान्तिकुंज के शताब्दी समारोह में उन्होंने कहा कि पंडित राम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी ने अपने जीवनकाल में कई युगों का काम किया। उनके आंदोलन के तहत 15 करोड़ से ज़्यादा फॉलोअर्स आध्यात्मिकता के रास्ते पर चल रहे हैं।

विज्ञापन
Amit Shah Haridwar Visit participates in three programs darshan of eternal flame at Gayatri Tirtha Uttarakhand
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरिद्वार दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह यहां बैरागी कैंप में चल रहे शान्तिकुंज के शताब्दी समारोह का दीपप्रज्जवित कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग पहले हिंदूत्व की बात करने से डरते थे और आज हिंदुत्व का नारा गूंज रहा है।

विज्ञापन


गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय परंपरा में विश्व की सभी समस्याओं का समाधान है। कहा कि पंडित राम शर्मा ने हर जाति हर समाज और लिंग भेद के बगैर गायत्री मंत्र के माध्यम से हर आत्मा को कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने का रास्ता दिखाया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध हैं यूसीसी सेवाएं, बनी तकनीकी उत्कृटता का मॉडल


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज करोड़ों लोगों को गायत्री मंत्र के साथ, गायत्री उपासना के साथ, गायत्री साधना के साथ पंडित राम शर्मा ने जोड़ा उन करोड़ों लोगों की जिम्मेदारी है कि चिनमय भाई के नेतृव में सौ साल में नई ऊर्जा और जोश के साथ हम आगे बढ़ें।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, पंडित राम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी ने अपने जीवनकाल में कई युगों का काम किया। उनके आंदोलन के तहत 15 करोड़ से ज़्यादा फॉलोअर्स आध्यात्मिकता के रास्ते पर चल रहे हैं और आज अखंड ज्योति की शताब्दी मनाई जा रही है। 1925-26 राष्ट्रीय पुनर्जागरण का वर्ष था और उसी वर्ष, संघ परिवार की स्थापना हुई थी।

संकट मोचन हनुमान जी के दर्शन को पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने संकट मोचन हनुमान मंदिर निरंजनी अखाड़े में दर्शन किए। हनुमान भक्त केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज अचानक पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा पहुंचे और वहां पर उन्होंने संकटमोचन हनुमान मंदिर में हनुमान जी के दर्शन किए। प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर पहुंचने पर उनका पंचायती श्री निरंजन अखाड़ा के सचिव श्री महंत रामरतन गिरी महाराज ने स्वागत किया। उन्हें मकर वाहिनी मां गंगा की प्रतिमा भेंट की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed