फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amit shah dehradun visit on 24 june

रविवार को देहरादून में होंगे अमित शाह, 2019 के लोकसभा चुनाव के लिहाज खासा महत्वपूर्ण यह दौरा

Sat, 23 Jun 2018 09:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 23 Jun 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
amit shah dehradun visit on 24 june
amit shah

उत्तराखंड भाजपा की थाह लेने आ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को देहरादून में होंगे। उनका यह दौरा 2019 के लोकसभा चुनाव के लिहाज खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में शिरकत करने के लिए प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू पहुंच चुके हैं। बैठक में राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश भी पहुंचेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश संगठन को मिले कार्यक्रम के अनुसार शाह रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे हवाई मार्ग से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे हरिद्वार जाएंगे। हरिद्वार में वे पार्टी के संपर्क अभियान के तहत शांतिकुंज के संस्थापक प्रणव पंड्या और भारत माता मंदिर के प्रमुख सत्यमित्रा नंद से भेंट करेंगे। यहां वे करीब 11.20 तक रहेंगे और इसके बाद उनका हैलीकॉप्टर से देहरादून जीटीसी हैलीपेड उतरने का कार्यक्रम है। यहां से वे सीधे बीजापुर स्थित राज्य अतिथि गृह पहुंचेंगे।
विज्ञापन


वहां पूर्णकालिक विस्तारकों, प्रदेश के अनुसूचित जाति व अनुसूचित जाति के नेताओं की बैठक लेंगे। अपराह्न करीब ढाई बजे वे सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी के आडिटोरियम में पहुंचेंगे जहां उनका भाजपा के सोशल मीडिया वालंटियर से संवाद होगा। इसके बाद वे राज्य अतिथि गृह बीजापुर के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां वे लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक लेंगे। इस बैठक के बाद वे रात करीब साढ़े 10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed