फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amit shah attack on congress in dehradun visit

उत्तराखंड में बोले अमित शाह, हमारे कार्यकर्ता ‘चेतक’ मुकाबला ‘टट्टुओं’ से

Mon, 25 Jun 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 25 Jun 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
Amit shah attack on congress in dehradun visit
amit shah in dehradun

उत्तराखंड पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि सोशल मीडिया के मोर्चे पर कांग्रेस किराए के टट्टुओं के सहारे काम कर रही है। लेकिन भाड़े के टट्टू चेतक का मुकाबला नहीं कर सकते। हमारे कार्यकर्ता ‘चेतक’ हैं, उनका मुकाबला भाड़े के ‘टट्टुओं’ से है। उन्होंने पार्टी के सोशल मीडिया स्वयंसेवकों से कहा कि उन्हें परिश्रम करना है, मजदूरी नहीं।

विज्ञापन


उन्होनें कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये परिश्रम करना होगा और इसके लिये समुचित रणनीति को अपनाना होगा। इस युद्ध में सोशल मीडिया के हमारे कार्यकर्ता हमारे लिये इन्द्र का वज्र हैं। शाह देहरादून में भाजपा की सोशल मीडिया स्वयंसेवकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। सर्वे चौक स्थित प्रेक्षागृह में प्रदेश भर से आए करीब 300 स्वयंसेवकों को उन्होंने सोशल मीडिया पर पूरी तरह से सक्रिय हो जाने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में भाजपा की जीत में सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका रही है। लोकसभा चुनाव से पहले एक बार साइबर वार छिड़ेगा, जिसके लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसनी होगी। कहा कि 2019 के लोस चुनाव में सोशल मीडिया की बहुत अहम भूमिका होगी।
विज्ञापन


करीब 50 मिनट के संबोधन में उन्होंने स्वयंसेवकों की ओर सवाल उछाले और खुद ही उनके जवाब भी दिए। उन्होंने मुख्यधारा और सोशल मीडिया के अंतर को समझाया और स्वयंसेवकों को यह ज्ञान दिया कि वे सुबह छह बजे अखबार आने के समय से ही मुस्तैद हो जाएं। अखबार में पार्टी के बारे में यदि कोई गलत तथ्य प्रकाशित हुआ है, तो सुबह आठ बजे तक सही तथ्यों के साथ उसका स्पष्टीकरण सोशल मीडिया पर वायरल करें। उन्होंने बड़ी संख्या वाले व्हाट्सएप ग्रुप बनाने और ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और डिजिटल इन्फार्मेशन के सभी फॉरमेट पर पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

देख लो आसपास कोई बाहर वाला न हो

Amit shah attack on congress in dehradun visit
amit shah

उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और लोकहित में लिए गए फैसलों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आंकड़ों और रिसर्च वर्क पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक सोशल मीडिया पर सक्रियता युद्ध की तरह से बढ़ाई जाए। इस दौरान भाजपा के महामंत्री संगठन रामलाल, सह महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व सांसद अनिल बलूनी और सोशल मीडिया के  राष्ट्रीय संयोजक अजय मालवीय व महानगर अध्यक्ष विनय गोयल समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

देख लो आसपास कोई बाहर वाला न हो
सोशल मीडिया स्वयंसेवकों की बैठक से मीडिया को पूरी तरह से दूर रखा गया था। शाह का संबोधन शुरू होने से पहले फोटो पत्रकारों को कुछ तस्वीरें लेने की इजाजत दी गई। लेकिन जैसे ही शाह का संबोधन शुरू हुआ, मीडिया को प्रेक्षागृह से बाहर जाने को कह दिया गया। पार्टी प्रभारी श्याम जाजू ने स्वयंसेवकों को यह कहकर चौकस किया कि वे अपने आसपास देख लें कि कोई बाहर वाला न बैठा हो। यह बैठक पूरी तरह से गोपनीय रखी गई। शाह की पाठशाला से गोपनीयता का सबक सीख कर लौटे स्वयंसेवकों ने भी बहुत ज्यादा मुंह नहीं खोला।

हर बूथ में पांच स्मार्ट फोन
शाह ने कहा कि सोशल मीडिया पर निचले स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के लिए लोकसभा व विधानसभा के अलावा बूथ स्तर पर कम से कम पांच ऐसे स्वयंसेवकों को जोड़ना होगा, जिनके पास स्मार्ट फोन हो।
 

एक साल की उम्र में 18 साल की दुल्हन नहीं लाई जा सकती

Amit shah attack on congress in dehradun visit
amit shah in dehradun

मुख्यधारा की मीडिया पर तंज
सम्मेलन में शाह मुख्यधारा की मीडिया पर तंज कसने से भी नहीं चूके। उन्होंने कहा कि यह मीडिया व्यक्ति तो व्यक्ति, घोड़े को भी हीरो बना देता है। उनका इशारा शक्तिमान घोड़े की ओर था, जिसकी कहानी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मीडिया पर खूब सुर्खियों में रही थी।

एक साल की उम्र में 18 साल की दुल्हन नहीं लाई जा सकती
सम्मेलन के दौरान शाह ने विपक्षी दलों के गठबंधन पर यह कहकर व्यंग किया कि विवाह की उम्र 21 वर्ष की होती है। एक-एक साल की आयु वाले जो 21 दल खड़े हुए हैं, वे 18 साल की दुल्हन नहीं ला सकते। उन्होंने कहा कि ममता बैनर्जी या देवगौड़ा अपने राज्य से बाहर यूपी में क्या कर सकते हैं। उत्तरप्रदेश में उनकी गारंटी है कि वहां 73 से 74 सीटें होंगी, 72 नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष से जनता को कोई उम्मीद नहीं है। जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहुत ज्यादा अपेक्षाएं हैं। इसलिए इन अपेक्षाओं को पूरा करने की बड़ी जिम्मेदारी हमारे कंधों पर है।

कम ही थीं महिला सोशल मीडिया स्वयंसेवक
बैठक में जुटे स्वयंसेवकों की भीड़ में कम ही महिला स्वयंसेवक उपस्थित थीं। बैठक में सबसे अधिक स्वयं सेवक हरिद्वार और सबसे कम (एक) रुद्रप्रयाग से पहुंचे थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed