{"_id":"6309db6686eba425355d5ff9","slug":"amidst-investigation-of-three-ongoing-recruitment-examinations-one-more-recruitment-come-under-doubt","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: एक और भर्ती में धांधली की आशंका, एसटीएफ की टीम ने निगम जाकर जुटाई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: एक और भर्ती में धांधली की आशंका, एसटीएफ की टीम ने निगम जाकर जुटाई जानकारी
Sat, 27 Aug 2022 02:22 PM IST
रेनू सकलानी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून।
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 27 Aug 2022 02:22 PM IST
सार
अब इस मामले में एसटीएफ की टीम ने निगम में जाकर भर्ती हुए लोगों की जानकारी जुटाई है। यह दंपती उत्तरकाशी क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्तमान में चल रही तीन भर्ती परीक्षाओं की जांच के बीच एक और भर्ती संदेह के घेरे में आ गई है। करीब सात साल पहले एक निगम में कुछ जूनियर अभियंता इसके माध्यम से भर्ती हुए थे। एसटीएफ ने एक निगम से इस भर्ती के संबंध में जानकारी जुटाई है। हालांकि, इस मामले में जांच कब शुरू होगी, यह कुछ दिन बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के पेपर लीक की जांच के दौरान कई तथ्य सामने आए हैं। इसके तहत, तीन अन्य भर्तियों के बारे में पहले ही जांच के आदेश हो चुके हैं। वहीं, अब एक निगम में जूनियर इंजीनियरों की भर्ती भी संदेह के घेरे में आ गई है। एक इंजीनियर दंपती का नाम पहले से ही सामने आ रहा था।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, अब इस मामले में एसटीएफ की टीम ने निगम में जाकर भर्ती हुए लोगों की जानकारी जुटाई है। यह दंपती उत्तरकाशी क्षेत्र का रहने वाला है। वर्ष 2015 में हुई भर्ती के दौरान इन्होंने नौकरी पाई थी। इसके अलावा बिजनौर के धामपुर से गिरफ्तार हुए जूनियर इंजीनियर ललित की पत्नी भी इसी भर्ती में पास हुई बताई जा रही है। वह रुड़की की रहने वाली हैं। अब इस मामले में भी जांच टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन