फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amidst investigation of three ongoing recruitment examinations one more recruitment come under doubt

Dehradun: एक और भर्ती में धांधली की आशंका, एसटीएफ की टीम ने निगम जाकर जुटाई जानकारी

Sat, 27 Aug 2022 02:22 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून।
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 27 Aug 2022 02:22 PM IST
सार

अब इस मामले में एसटीएफ की टीम ने निगम में जाकर भर्ती हुए लोगों की जानकारी जुटाई है। यह दंपती उत्तरकाशी क्षेत्र का रहने वाला है।

विज्ञापन
Amidst investigation of three ongoing recruitment examinations one more recruitment come under doubt
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वर्तमान में चल रही तीन भर्ती परीक्षाओं की जांच के बीच एक और भर्ती संदेह के घेरे में आ गई है। करीब सात साल पहले एक निगम में कुछ जूनियर अभियंता इसके माध्यम से भर्ती हुए थे। एसटीएफ ने एक निगम से इस भर्ती के संबंध में जानकारी जुटाई है। हालांकि, इस मामले में जांच कब शुरू होगी, यह कुछ दिन बाद ही पता चलेगा। 

विज्ञापन


उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के पेपर लीक की जांच के दौरान कई तथ्य सामने आए हैं। इसके तहत, तीन अन्य भर्तियों के बारे में पहले ही जांच के आदेश हो चुके हैं। वहीं, अब एक निगम में जूनियर इंजीनियरों की भर्ती भी संदेह के घेरे में आ गई है। एक इंजीनियर दंपती का नाम पहले से ही सामने आ रहा था। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, अब इस मामले में एसटीएफ की टीम ने निगम में जाकर भर्ती हुए लोगों की जानकारी जुटाई है। यह दंपती उत्तरकाशी क्षेत्र का रहने वाला है। वर्ष 2015 में हुई भर्ती के दौरान इन्होंने नौकरी पाई थी। इसके अलावा बिजनौर के धामपुर से गिरफ्तार हुए जूनियर इंजीनियर ललित की पत्नी भी इसी भर्ती में पास हुई बताई जा रही है। वह रुड़की की रहने वाली हैं। अब इस मामले में भी जांच टीम ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed