{"_id":"5f48a95a8ebc3e3cf8722298","slug":"american-tourist-dies-in-uttarakhand-funeral-from-hindu-rituals","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में अमेरिकी पर्यटक का निधन, हिंदू रीति रिवाज से हुई अंत्येष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में अमेरिकी पर्यटक का निधन, हिंदू रीति रिवाज से हुई अंत्येष्टि
Fri, 28 Aug 2020 01:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 28 Aug 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले पांच साल से कौसानी में रह रहे अमेरिकी मूल के सैलानी रॉबर्ट इकॉक्स (69) का कौसानी के अनामय आश्रम में निधन हो गया। बृहस्पतिवार को बागेश्वर के सरयू और गोमती के संगम पर हिंदू रीति के साथ उन अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
रॉबर्ट इकॉक्स पांच साल पहले कौसानी घूमने आए थे। उन्हें कौसानी की प्राकृतिक सुंदरता इतनी भायी कि किराए का मकान लेकर यहीं रहने लगे। वह करीब एक साल से कैंसर से जूझ रहे थे। बीते कुछ समय से वह कौसानी के अनामय आश्रम में रह रहे थे। उन्होंने आश्रम के महाराज आशुतोष को अपनी अंतिम इच्छा बताई थी।
विज्ञापन
साथ ही हिंदू रीति-रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार करने की बात लिखकर गए थे। बृहस्पतिवार को कौसानी के अनामय आश्रम से उनकी शवयात्रा निकाली गई। सरयू संगम पर महाराज आशुतोष ने चिता को मुखाग्नि दी। शवदाह स्थल पर शांतिपाठ किया गया। अंतिम यात्रा में विदेशी सैलानी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन