फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ambulance stuck in traffic jam in Rishikesh, could not find way

Dehradun News: ऋषिकेश में जाम में फंसी रही एंबुलेंस, नहीं मिला रास्ता

Sun, 09 Jun 2024 05:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Ambulance stuck in traffic jam in Rishikesh, could not find way
वीकेंड और अतिक्रमण से लगे जाम में एक एबुलेंस फंसी रही, उसे रास्ता नहीं मिला। मरीज को लिए एंबुलेंस चालक सायरन बजाता रहा, लेकिन न ऑटो-विक्रम वालों ने साइड दी और न ही कार वालों ने। काफी देर बाद जब जाम खुला तक एंबुलेंस आगे बढ़ पाई। हर वीकेंड पर लगने वाले ऐसे जाम के लिए शहरवासी पुलिस प्रशासन और नगर निगम को जिम्मेदार बताते रहे।
विज्ञापन


दोपहर 1:19 बजे कबीर चौरा आश्रम के बाहर ऋषिकेश से रामझूला की ओर जा रही एक एंबुलेंस जाम में फंसी रही। यह जाम लगने का कारण वीकेंड के साथ अतिक्रमण भी कहा जा रहा है। फुटपाथ पर बिरयानी बेचकर, सर्विस सेंटर चलाकर, किराये की स्कूटी लगाकर, दुकान के सामान लगाकर, साइनबोर्ड लगाकर राहगीरों का रास्ता रोका जा रहा है। इसी में शनिवार को एक एंबुलेंस भी फंस गई। मालूम हो कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58/7 पर चंद्रभागा पुल से कैलाश गेट के मध्य फुटपाथ दुकानें संचालित की जा रही हैं। इससे हाईवे पर जाम लग रहा है। नगर निगम ऋषिकेश और नगर पालिका मुनि की रेती अपने क्षेत्र के फुटपाथों पर चल रही दुकानों का पीछे नहीं करवा पा रहा है। इस 800 मीटर के दायरे में सुबह से शाम तक जाम लगता रहता है। फुटपाथ पर अतिक्रमण होने के कारण पैदल चलने वाले पर्यटकाें और तीर्थयात्रियों को फुटपाथ के बजाय हाईवे पर चलने को मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन



हाईवे पर अतिक्रमण करने वालों को मिलेगा नोटिस

हाईवे पर अतिक्रमण के कारण लग रहे जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने तरीका खोजा है। यातायात पुलिस अब चंद्रभागा पुल से कैलाश गेट तक हाईवे के फुटपाथों पर कब्जा कर कार, स्कूटी पार्क करने, दुकान लगाने, सामान लगाने, साइनबोर्ड लगाने वालों को धारा 133 के तहत नोटिस देगी। इस धारा के तहत हाईवे पर अतिक्रमण करने वालों को पुलिस के सामने पेश होना पड़ेगा। फुटपाथ पर अतिक्रमण खाली न करने वालों से यातायात पुलिस सख्ती से निपटेगी। यह जानकारी यातायात प्रभारी अनवर खान ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed