{"_id":"64fd843f19fde908ef0ae2f7","slug":"ambulance-stuck-in-overflowing-drain-life-of-newborn-mother-and-family-members-in-danger-in-haldwani-weather-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani: उफनाते नाले में फंसी नवजात और मां सहित कई जिंदगी, पुलिस और राहगीरों ने ऐसे बाहर निकाली एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: उफनाते नाले में फंसी नवजात और मां सहित कई जिंदगी, पुलिस और राहगीरों ने ऐसे बाहर निकाली एंबुलेंस
Sun, 10 Sep 2023 02:58 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 10 Sep 2023 02:58 PM IST
सार
भारी बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। नदी नाले उफान पर हैं। हल्द्वानी चोरगलियां में एक एंबुलेंस उफनाते नाले में फंस गई। जिससे नवजात और मां सहित परिजनों की जान पर बन आई।
विज्ञापन
नाले फंसी एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हल्द्वानी चोरगलियां मुख्य मार्ग के पास शेर नाला भारी उफान पर आ गया। शेर नाले को पार करने की कोशिश में एक 108 एंबुलेंस नाले में जाकर बीच में बंद हो गई। चोरगलिया पुलिस द्वारा और स्थानीय लोगों ने नाले के बीच रेस्क्यू कर एंबुलेंस में मौजूद मरीज को निकाला गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Shocking: हनीमून के लिए नैनीताल पहुंचा था कपल, मॉल रोड पर थे घूम रहे, फिर हुआ कुछ ऐसा कि बीवी को छोड़ भागा पति
विज्ञापन
शनिवार देर रात से जारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। भारी बारिश के चलते उफनाए नाले में एक एंबुलेंस के फंसने से नवजात, मां और परिजनों की जान पर बन आई। एंबुलेंस में परिजनों के अलावा चालक और एक मेडिकल स्टाफ था। पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर सभी लोगों को बचा लिया गया और स्थानीय रहीगर की मदद से रसों की सहायता से 108 को नाले से बाहर किया गया।
विज्ञापन