{"_id":"827fca18cae808bca0cc246c8c372d39","slug":"amarujala-foundation-blood-donation-club","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंद को अमर उजाला ने दिलाया ब्लड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंद को अमर उजाला ने दिलाया ब्लड
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 23 Jun 2014 10:02 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम रंग लाने लगी है। राजधानी देहरादून में सोमवार को एक जरूरतमंद को दो यूनिट खून दिलाकर उसकी मदद की गई।
विज्ञापन
42 साल के संजय कपूर को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से कूपन दिए गए, जिसकी बदौलत उन्हें डायलिसिस के लिए खून मिल सका।
दोनों गुर्दे खराब
संजय कपूर के दोनों गुर्दे खराब हैं। उनका यहां एक बड़े निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। नियमित तौर पर डायलिसिस होता है। सरकारी अस्पताल में यह सुविधा न होने की वजह से परिजन उन्हें इस बड़े निजी अस्पताल में ले गए थे। सोमवार को उन्हें खून की जरूरत थी।
बीपीएल कार्ड लेकर उनके परिजन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के बल्लूपुर स्थित परिसर पहुंचे। पत्नी मधु कपूर ने काफी कोशिश की, लेकिन मानकों के आधार पर उन्हें खून मिलने में परेशानी आ रही थी।
विज्ञापन
यहां से निराश होने के बाद संजय कपूर के पारिवारिक मित्र कुलदीप सिंह एक सहयोगी के साथ अमर उजाला कार्यालय पहुंचे, जहां से आईएमए के साथ मिलकर हाल ही में लगाए गए कैंप से मिले कूपन दिलाकर उनकी मदद की गई।
विज्ञापन