फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amarujala achievers award 2018 in dehradun

अमर उजाला अचीवर्स अवार्ड: राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने 17 लोगों को किया सम्मानित

Tue, 23 Oct 2018 08:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 23 Oct 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
amarujala achievers award 2018 in dehradun
अमर उजाला अचीवर्स अवॉर्ड में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य

बेटियों को बढ़ाओगे तो देश आगे बढ़ेगा। बेटी शिक्षित होगी तो दो कुलों का नाम करेगी। बेटी जिस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती है, उसे सपोर्ट करो। अमर उजाला अचीवर्स अवार्ड में पहुंची राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद ने महिला शिक्षा पर उस समय जोर दिया था जिसकी आज महती आवश्यकता है। समारोह में 17 लोगों को अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


सोमवार को जीएमएस रोड स्थित होटल सैफ्रॉन लीफ में अचीवर्स अवार्ड कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और उनके पति प्रदीप मौर्य ने दीप जलाकर की। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सभी सम्मानितों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सही मायने में व्यक्ति की सफलता का आकलन उसके जीवन मूल्यों से होता है।
विज्ञापन


हमें समझना चाहिए कि हमारे जीवन मूल्य कितने ऊंचे हैं। हमारे पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भी कहते थे कि हमें बड़े सपने देखने चाहिएं। उस सपने को ही लक्ष्य बनाएं। उस सपने को कभी सोने मत दो। इन दिनों उत्तराखंड दौरे में व्यस्त राज्यपाल ने कहा कि वाकई उत्तराखंड देवभूमि है। उन्होंने कहा कि यहां आकर इंसान अपनी सभी परेशानियां भूल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अनेक स्थानों पर महिलाएं सुंदर वस्तुएं बना रही हैं। हम सब मिलकर इस दिशा में काम करेंगे तो निश्चित तौर पर बेहतर परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि महिलाएं शिक्षित होंगी तो वह अपने परिवार के साथ ही समाज, राज्य और देश को ऊंचाईयों तक ले जाएगी। इस मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इन्हें मिला अचीवर्स अवार्ड

उत्तरांचल विश्वविद्यालय के चांसलर जितेंद्र जोशी
कुकरेजा इंस्टीट्यूट के हिमांशु कुकरेजा
आईटीएम के निशांत थपलियाल
सांई ग्रेस एकेडमी के समरजीत सिंह
दून डिफेंस एकेडमी के संदीप गुप्ता
यूआईएचएमटी के ललित जोशी
एलोरा बेकर्स के वीरेंद्र कुमार गुलाटी
डीपीसी डायग्नोस्टिक के प्रमोद ओल
जागृति फाउंडेशन के प्रीत कोहली
श्री आई केयर के बृजभूषण
होटल रमाडा के विश्वास घई
होटल सैफ्रॉन लीफ के विनोद श्रीवास्तव
एचआईटी के अजय जसोला
बेदी क्रिएशन के अमित व पूजा बेदी
इंजीनियर सक्सेस के निशांत व आशुतोष
कुमार स्वीट शॉप के नितिन कुमार
अंतरिक्ष क्लासेस के डीके सुंदली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed