{"_id":"5964db644f1c1bfb0b8b47ad","slug":"amarnath-pilgrims-belongs-from-uttarakhand-returned-home-safely","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा पूरी कर घर पहुंचे उत्तराखंड के 52 यात्री, परिवार ने ली चैन की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा पूरी कर घर पहुंचे उत्तराखंड के 52 यात्री, परिवार ने ली चैन की सांस
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Tue, 11 Jul 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
AMARNATH YATRA 2017
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड सेवा समिति के नेतृत्व में अमरनाथ यात्रा पर गया कोटद्वार का यात्री दल सकुशल वापस लौट गया है। सोमवार रात को 52 सदस्यों के यात्री दल का कोटद्वार पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। आतंकी हमले से डरे यात्रियों के परिजनों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
यात्रा जत्थे का नेतृत्व कर रहे कांवड़ सेवा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मोंगिया, दिनेश बौंठियाल और सत्यप्रकाश वर्मा ने बताया कि 29 जून की रात को कोटद्वार से बाबा अमरनाथ के दर्शनों के लिए 52 यात्रियों का जत्था रवाना हुआ था।
विज्ञापन
यात्री दल आनंदपुर साहिब, मां नैनादेवी, चिंतपूर्णी, मां ज्वालाजी, कांगड़ा देवी, चामुंडा देवी, बैजनाथ के दर्शन करते हुए दो जुलाई को पहलगाम पहुंचा। चंदनबाड़ी बेस कैंप से कड़ी सुरक्षा के बीच 32 किमी की पैदल यात्रा करने के बाद दल ने चार जुलाई को अमरनाथ की पवित्र गुफा में शिवलिंग के दर्शन किए और 16 किमी पैदल यात्रा करने के बाद बालटाल बेस कैंप पर पहुंचा।
विज्ञापन
जम्मू भ्रमण के बाद यात्री अमृतसर स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग, बाघा बार्डर की परेड देखकर सोमवार रात 11 बजे सकुशल कोटद्वार पहुंच गए।