फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar ujala will help disabled.

दिव्यांगों के साथ अमर उजाला का हाथ

Sun, 03 Jan 2016 01:55 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 03 Jan 2016 01:55 PM IST
विज्ञापन
amar ujala will help disabled.

दिव्यांगों (विकलांगों) के साथ अमर उजाला कदम से कदम मिलाकर खड़ा है। उनकी जरूरतों को समझने और जीवन को आसान बनाने के लिए अमर उजाला 10 जनवरी को एसजीआरआर पीजी कॉलेज में शिविर आयोजित करने जा रहा है।

विज्ञापन


शिविर में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम विकलांगों और अन्य लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच कर उपयोगी परामर्श और औषधियां देगी। शिविर में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की टीम विकलांगों की सहायता के लिए मौजूद रहेगी।
विज्ञापन


शिविर में दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंगों की नाप-जोख, अन्य जरूरतों का मूल्यांकन और निशुल्क स्वास्थ्य जांच व औषधि वितरण होगा। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) की टीम कृत्रिम अंगों के लिए दिव्यांगों के हाथ-पैरों की नापजोख करेंगे। इसके अलावा अन्य जरूरतों के मुताबिक रजिस्ट्रेशन कराने वालों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कान की मशीन, ब्लाइंड स्टिक के लिए सूची भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में भाग लेने के लिए दिव्यांगों को विकलांगता प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा। विकलांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए प्रत्येक बुधवार को सीएमओ कार्यालय में शिविर आयोजित किया जा रहा है।

फ्री कराएं हेल्थ चेकअप
शिविर में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर दिव्यांगों और अन्य लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर परामर्श देंगे। साथ ही लोगों को जरूरत के मुताबिक निशुल्क दवाएं भी वितरित की जाएगी।

अस्पताल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि शिविर में आंख, नाक, कान, दांत, हड्डी, मेडिसिन समेत अन्य विभागों के डॉक्टर मौजूद रहकर मरीजों की निशुल्क जांच करेंगे।

मदद को आएं आगे
आपके आसपास भी यदि कोई असहाय और दिव्यांग (विकलांग) व्यक्ति है तो उसे शिविर में लाकर मदद कर सकते हैं। बुधवार को सीएमओ कार्यालय में विकलांगता प्रमाण पत्र बनाया जाएगा।


सामाजिक संगठन, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से अमर उजाला का आह्वान है कि अपने आसपास के ऐसे जरूरतमंदों को शिविर तक पहुंचाने में सहयोग जरूर करें। अभियान से जुड़ने के लिए आप 9760757378 पर फोन भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed