Uttarakhand: बुलाते रह जाते हैं बुलाने वाले...वरिष्ठ पत्रकार खंडूडी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध रह गए लोग
अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूड़ी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध लोग रह गए। हर आंख नम, हर चेहरे पर गम दिखा। बायपास सर्जरी के लिए एम्स में उन्हें भर्ती कराया गया था। सर्जरी के एक दिन बाद उनका आकसमिक निधन हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलाते रह जाते हैं बुलाने वाले, फिर कहां लौटकर आते हैं जाने वाले...बृहस्पतिवार की सुबह जैसे ही अमर उजाला के स्टेट ब्यूरो चीफ राकेश खंडूड़ी के निधन की खबर आई तो हर आंख नम हो गई। हर चेहरे पर गम था। किसी को भी इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा था। सुबह से शाम तक लोगों ने अलग-अलग माध्यमों से उन्हें श्रद्धांजलि दीं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने खंडूड़ी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि असमय उनका चले जाना निर्भीक व समाजपरक पत्रकारिता के लिए अपूर्णीय क्षति है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि राकेश खंडूड़ी का पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र में अमूल्य योगदान रहा है। उनका सौम्य, सादगी, संवेदनशील और गंभीर व्यवहार पत्रकारिता की नई पीढ़ी को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, रेखा आर्या, देहरादून की जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और परिजनों को सांत्वना दी। उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, पूर्व अध्यक्ष नवीन थलेड़ी समेत वरिष्ठ पत्रकारों ने श्रद्धांजलि दी।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अरुण पांडे, सचिवालय संघ के उपाध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली, विद्युत संविदा एकता मंच के संयोजक विनोद कवि, कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, सचिवालय संघ के पूर्व अध्यक्ष दीपक जोशी ने भी श्रद्धांजलि दी। सबके चहेते राकेश खंडूड़ी के अचानक यूं जाने पर सोशल मीडिया में भी श्रद्धांजलि देने वाली पोस्ट दिनभर चलती रहीं।
पथरी में जताया पत्रकारों ने शोक
फेरूपुर में शोक सभा आयोजित कर क्षेत्र के पत्रकारों ने अमर उजाला के स्टेट ब्यूरो चीफ राकेश खंडूड़ी के निधन पर गहरा दुख जताया। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर शमशेर अली, अजब सिंह, पुष्पराज धीमान, दिलशाद अली, टिंकू राम, संजय लांबा, मित्रपाल, अमितनंद, रोहित कुमार आदि पत्रकार मौजूद रहे।