Uttarakhand Samvad 2023: प्रदेश की आठ शख्सियतों को रक्षामंत्री ने किया सम्मानित, जानें उनके योगदान के बारे में
Amar Ujala Samvad 2023 News: अपनी सोच, प्रतिभाग, लगन, मेहनत के दम पर कुछ अलग करके राज्य का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फलक पर रोशन करने वाली हस्तियों को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला उत्तराखंड संवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदेश की आठ शख्सियतों को सम्मानित किया। इन हस्तियों को अपनी सोच, प्रतिभाग, लगन, मेहनत के दम पर कुछ अलग करके राज्य का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फलक पर रोशन करने के लिए कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। आइए जानते हैं ऐसी आठ शख्सियतों के बारे में
श्रेणी-उदीयमान प्रतिभा
1. राहुल रावत : कोटद्वार निवासी दिगंतरा कंपनी के संस्थापक। नवाचार, पर्यावरण, कला-संस्कृति क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभाने के लिए।
2. हेमलता कबडवाल : मुक्तेश्वर निवासी चित्रकार। नए संसद भवन में इनकी बनाई ऐपण कला को स्थान मिला। कला-संस्कृति क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए।
3. दिव्या नेगी : टिहरी निवासी युवा वक्ता। राष्ट्रीय युवा संसद में जी-20 पर भारत की भूमिका पर शानदार प्रस्तुति। कला-संस्कृति क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए।
4. बबीता रावत: रुद्रप्रयाग निवासी किसान। 37 हजार वर्ग फीट भूमि हल चलाकर सब्जी, मशरूम उत्पादन। नवाचार, पर्यावरण, कला-संस्कृति क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए।
5. शिकायना मुखिया : देहरादून निवासी युवा गायिका। बॉलीवुड जगत में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। नवाचार, पर्यावरण, कला-संस्कृति क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए।
6. रजत जैन-अर्पित जैन : देहरादून निवासी इनोवेटर। दुनिया की सबसे छोटी ईसीजी मशीन बनाई। नवाचार, पर्यावरण, कला-संस्कृति क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए।