फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Samvad 2023 Kailash Kher Live concert in Dehradun Doon University Auditorium

Amar Ujala Samvad 2023: हो जाएं तैयार, आ रहे हैं... बगड़ बम बम लहरी वाले ‘कैलासा’, यहां मिलेंगे एंट्री पास

Sun, 18 Jun 2023 08:43 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 18 Jun 2023 08:43 AM IST
सार

Amar Ujala Samvad 2023: फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट गाने देने वाले मशहूर गायक कैलाश खेर सोमवार शाम देहरादूनवासियों के बीच में होंगे। मोथरोवाला स्थित दून विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में  उनका लाइव कॉन्सर्ट होगा।

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad 2023 Kailash Kher Live concert in Dehradun Doon University Auditorium
कैलासा लाइव कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथ जोड़ के बोली गवरजा... तीनों लोक बसाए बस्ती में... आप बसे वीराने में...बगड़ बम बम लहरी जैसे मधुर गीतों से लोगों को संगीत की दुनिया में डुबो देने वाले सूफी संगीत के पुरोधा कैलाश खेर सोमवार शाम आपके बीच होंगे। अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर अमर उजाला ‘कैलासा’ लाइव लेकर आ रहा है।

विज्ञापन

19 जून की शाम केदारपुरम, मोथरोवाला स्थित दून विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में होने वाले इस लाइव कॉन्सर्ट में आप भी भाग ले सकते हैं। इसके लिए आप पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर रविवार सुबह 10 से शाम पांच बजे तक पटेलनगर स्थित अमर उजाला के कार्यालय से पास हासिल करना होगा। एक पास पर दो लोगों को एंट्री मिलेगी।

विज्ञापन

कैलाश खेर ने अभी तक 750 से ज्यादा गाने गाए
कैलाश खेर अपनी अद्भुत और दमदार आवाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट गाने दिए हैं। वह मुख्यत: भारतीय लोक संगीत और सूफी संगीत के गायक हैं। हिंदी संगीत के साथ-साथ कैलाश खेर नेपाली, तमिल और तेलुगू गानों के भी उम्दा गायक हैं। कैलाश खेर ने अभी तक 750 से ज्यादा गाने गाए हैं। उनकी पांच एलबम्स का भी हर गाना हिट है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Amar Ujala Samvad 2023:  राष्ट्रीय युवा संसद में दमदार भाषण से छाई थी दिव्या नेगी, अमर उजाला करेगा सम्मानित

अमर उजाला के कैलासा लाइव में आपको अल्लाह के बंदे, तेरी दीवानी, टूटा-टूटा एक परिंदा, इश्क खुदाया कभी होए ना, होए तो कभी कोई रोए ना...जैसे सुपरहिट गाने लाइव सुनने को मिलेंगे। कैलाश खेर ने संगीत के साथ कई सामाजिक कार्यों में भी अपना योगदान दिया है। स्वच्छ भारत अभियान के लिए कैलाश खेर ने थीम सॉन्ग ‘स्वच्छ भारत का इरादा कर लिया हमने’ गाया है। संगीत के क्षेत्र में कैलाश खेर के उम्दा योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 2017 में पद्मश्री से सम्मानित किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed