फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar ujala rupantaran club

अमर उजाला संग रैंप पर कैटवॉक

Sat, 23 Aug 2014 04:04 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 23 Aug 2014 04:04 PM IST
विज्ञापन
amar ujala rupantaran club

मानसून की मस्ती, डांस-म्यूजिक का धमाल और रैंप पर उतरी अदम्य सुंदरता। शुक्रवार को अमर उजाला रूपांतरण क्लब की ओर से आयोजित गीतांजलि ब्यूटी कॉन्टेस्ट के दौरान इस नजारे को हर कोई एक टक निहारता रह गया।

विज्ञापन


रैंप पर उतरी 89 प्रतिभागियों में टॉप-10 महिलाएं चुनी गईं। फिर आईएफबी तंबोला खेलकर महिलाओं ने आकर्षक इनाम जीते। घंटों चला डांस का दौर सभी को साथ थिरकाता रहा। पुरस्कार वितरण और डिनर के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन


होटल सन पार्क इन में आयोजित कार्यक्रम में हर उम्र की महिलाओं ने भागीदारी की। कार्यक्रम की शुरुआत नयन कार्तिक ने गणेश वंदना से की। इसके बाद रवि के ‘देखा ना हाय रे, सोचा ना हाय रे, रख दी निशाने पर जान’ गीत गाते ही महिलाएं स्टेज पर पहुंच जमकर नाचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रही ब्यूटी कांटेस्ट विजेता

amar ujala rupantaran club

ब्यूटी कांटेस्ट में दस-दस के ग्रुप में 89 महिलाओं ने रैंप वॉक की। इनमें टॉप-30 को अगले राउंड के लिए चुना गया। इन्होंने मंच पर इंट्रोडक्शन दिया और अपनी हॉबी बताई। अंत में टॉप-10 प्रतिभागी चुनी गई। इसके अलावा आईएफबी तंबोला में भी महिलाओं ने भरपूर लुत्फ उठाया।

इस मौके पर शेखर बाई मयंक के शशांक शेखर, आईएफवी के जनरल मैनेजर पारस यादव और गीतांजलि ज्वेलर्स के विजय वर्मा, यो बाइक के डायरेक्टर रजत मौजूद थे। साथ ही अमर उजाला मिस नॉर्थ प्रिंसेस की टॉप-5 मॉडल्स अपराजिता, सान्या, प्रियांशी, चारू बलोदी भी मौजूद रहीं।

विजेता

  • अर्चना सिंघल- प्रथम
  • चांदनी रावत-द्वितीय
  • गीता उनियाल-तृतीय

तंबोला विनर्स और अन्य खिताब

amar ujala rupantaran club

ब्यूटीफुल स्माइल- निभा विनय यादव
ब्यूटीफुल हेयर- कविता सेमवाल
ब्यूटीफुल आईज़- मेघा कतूरिया
ब्यूटीफुल पर्सनेलिटी- प्रतिमा श्रीवास्तव

तंबोला विनर्स
अंजना बस्सी- प्रथम
मीनाक्षी गुप्ता-द्वितीय
अरुणा बिष्ट - तृतीय

गजब का उत्साह
बलबीर रोड निवासी 68 वर्षीय विम्मी तोमर में गजब का उत्साह देखने को मिला। विम्मी ने बताया कि 40 साल पहले एक बार मंच पर कैटवॉक की थी। इसके बाद अमर उजाला की वजह से मंच पर आने का मौका मिला। इतने समय बाद और उम्र के इस पड़ाव पर ऐसा मौका मिलने से बेहद खुश हूं।

वेशभूषा बनी आकर्षण
48 वर्षीय सीमा की राजस्थानी वेशभूषा कांटेस्ट में खास रही। सीमा ने बताया कि राजस्थान से होने के कारण घर में जब भी कोई त्योहार मनाया जाता है तो मैं यही ड्रेस पहनती हूं। मेरे लिए रूपांतरण क्लब का कार्यक्रम बेहद खास रहा।

ये रहे जजेज
आकांक्षा बूड़ाकोटि - फैशन डिजाइनर, ड्रीम जोन
पंकज रॉय- नार्थ जोन के हेड, ड्रीम जोन
शोभित मित्तल- फिटनेस सोल्यूशन के डायरेक्टर
आदर्श भाटिया- वीएलसीसी के डायरेक्टर

ये रहे स्पांसर : गीतांजली ज्वेलर्स, आईएफबी, पुष्पांजलि, लमाने स्ट्रक्चर्स, एमीनमेंट हाइट, इंपीरियल हाइट, आशियाना, सिंह आई हॉस्पिटल।
सर्पोटिंग पार्टनर्स : यो बाइक, यामा सेवेंटी मोटर्स, ड्रीम जोन, फिटनेस सोल्यूशन, वीएलसीसी इंस्टीट्यूट, लाइफ प्योर वाटर प्यूरीफायर, विवेक डॉट टैटू स्टूडियो, सन पार्क इन और इंस्टेंट ऑक्सीजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed