फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Azadi Ka Amrit Mahotsav Amar Ujala Run for Unity Marathon on August 14

Azadi Ka Amrit Mahotsav: रन फॉर यूनिटी के साथ 14 को होगा अमर उजाला मां तुझे प्रणाम का आगाज, ये रहेगा कार्यक्रम

Fri, 12 Aug 2022 12:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 12 Aug 2022 12:01 PM IST
सार

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मां तुझे प्रणाम रन फॉर यूनिटी मैराथन  का आयोजन 14 अगस्त को होगा। मैराथन सुबह सात बजे अमर उजाला कार्यालय पटेलनगर से शुरू होकर ट्रांसपोर्ट नगर, दून बिजनेस पार्क से वापस घूमकर अमर उजाला कार्यालय में समाप्त होगी।

विज्ञापन
Azadi Ka Amrit Mahotsav Amar Ujala Run for Unity Marathon on August 14
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला मां तुझे प्रणाम का आगाज आगामी 14 अगस्त को रन फॉर यूनिटी के साथ होगा। रन फॉर यूनिटी के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पांच किलोमीटर के इस रन फॉर यूनिटी मैराथन के प्रथम तीन विजेेताओं को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


इस दौरान प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले मां तुझे प्रणाम रन फॉर यूनिटी मैराथन 14 अगस्त को सुबह सात बजे अमर उजाला कार्यालय पटेलनगर से शुरू होकर ट्रांसपोर्ट नगर, दून बिजनेस पार्क से वापस घूमकर अमर उजाला कार्यालय में समाप्त होगी।
विज्ञापन


रजिस्टर्ड प्रतिभागियों को सुबह पांच बजे अमर उजाला कार्यालय में पहुंचना होगा। पहले आने वाले 250 प्रतिभागियों को अमर उजाला की ओर से टी-शर्ट प्रदान की जाएंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी 7983986274, 7617402224 नंबरों पर अपना आधार कार्ड के साथ ही अपना नाम, उम्र लिखकर व्हाट्सएप कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rainfall in Gairsain: अतिवृष्टि से तीन आवासीय मकान क्षतिग्रस्त, 10 घरों में घुसा मलबा

प्रतियोगिता में 16 वर्ष से अधिक उम्र के लोग ही शामिल हो सकते हैं। मैराथन में दून डिफेंस एकेडमी मुख्य प्रयोजक, क्रिकेट क्लब ऑफ देहरादून, जेबीआईटी कॉलेज, एसएसएम शारदा एजुकेशन, शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, दून वन कॉम्प्लेक्स बाई पैंटा रियल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड सह प्रयोजक की भूमिका निभाएंगे, जबकि एडोर्न विज्ञापन एजेंसी मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed