फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar ujala my city mobile application launch

अब सेकेंडों में मिलेगी दून से जुड़ी हर जानकारी, बस डाउनलोड करें ये एप

Sun, 18 Jun 2017 08:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 18 Jun 2017 08:32 AM IST
विज्ञापन
amar ujala my city mobile application launch
governor Dr. KK paul - फोटो : amarujala

‘अमर उजाला का माय सिटी मोबाइल एप प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम में एक योगदान है, यह भारत को डिजिटल बनाने की दिशा में एक अच्छा प्रयोग है’।

विज्ञापन


शुक्रवार को राजभवन में माय सिटी एप को लांच करते हुए राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल ने ये उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि एप के सरल प्रयोग से समाज में डिजिटल जागरूकता बढ़ेगी। अमर उजाला का ये मोबाइल एप लोगों को अनेक प्रकार की जानकारियां देकर डिजिटल प्रयोग को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।  
विज्ञापन


राजभवन सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में राज्यपाल डा. पाल ने एप की विधिवत लांचिंग की। उन्होंने कहा कि दो साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया प्रोग्राम शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दो वर्षों में काफी कुछ डिजिटल हुआ है, जिससे पारदर्शिता आई है और काम आसान हुए हैं। अमर उजाला की यह मुहिम प्रधानमंत्री के डिजिटल अभियान को और ताकत देगी। 

एेसे करें डाउनलाेड

amar ujala my city mobile application launch
my city

इस मौके पर अमर उजाला डिजिटल टीम ने राज्यपाल को एप के बारे में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि अब दूनवासियों और दून आने वालों को अलग-अलग जानकारियों और समाचारों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

शहर की सभी सूचनाओं और समाचारों के लिए माय सिटी मोबाइल एप सिंगल विंडो प्लेटफार्म साबित होगा। टीम ने राज्यपाल को मोबाइल एप के उपयोग और उसके फीचर्स के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। डा. पाल ने भी एप में दिलचस्पी दिखाई और कई सवाल भी पूछे। उन्होंने कहा कि मोबाइल एप अमर उजाला का एक अच्छा प्रयास है। 

राजभवनकर्मियों ने दिखाई उत्सुकता
अमर उजाला देहरादून माय सिटी एप को लेकर राजभवन कर्मचारियों ने भी खासी उत्सुकता दिखाई। उन्होंने अमर उजाला डिजिटल टीम से एप को डाउनलोड करने, उसके कंटेट, मिलने वाली सूचनाओं और समाचारों को लेकर जानकारी ली। कर्मचारियों ने माय सिटी एप को डाउनलोड भी किया। 

गूगल प्ले स्टोर से करें डाउनलोड
एंड्रायड यूजर गूगल प्ले स्टोर से एप को मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर माय सिटी टाइप करें। लाल रंग के लोगो वाला अमर उजाला माय सिटी एप आएगा। वहीं एप्पल यूजर एप स्टोर में जाकर इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं।

माय सिटी एप में क्या है खास

amar ujala my city mobile application launch
my city app

अमर उजाला आपके लिए एक ऐसा एप लेकर आया है, जो रोजमर्रा की हर मुश्किल आसान करेगा। आपको अपने घर के पास अस्पताल के बारे में जानना है, या किसी ब्रांड का कोई ताजा ऑफर। यहां सब कुछ मिलेगा। अमर उजाला देहरादून की खबरें अब माय सिटी एप पर भी उपलब्ध होंगी। इस एप के माध्यम से शहर की हर खबर तुरंत आपके मोबाइल पर मिलेगी।

साथ ही हर छोटी-बड़ी घटना के वीडियो भी आप इस एप पर देख सकते हैं। पुलिस कंट्रोल रूम से लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के मोबाइल नंबर इस एप में हैं। इसके अलावा इमरजेंसी में सबसे पास अस्पताल कहां हैं, यह जानकारी एप से ले सकते हैं।

आपके शहर में कौन सी फिल्म कहां लगी है और उसका शो टाइम क्या है, यह बात आप इस एप से जान सकते हैं। फिल्म का रिव्यू भी यहां उपलब्ध होगा। फिल्म के साथ शहर में शाम को कौन सी सांस्कृतिक गतिविधि होनी है, यह भी आप जान सकेंगे। शहर के प्लंबर से लेकर इलेक्ट्रिशियन तक और किराना स्टोर से लेकर मैकेनिक तक के नंबर यहां उपलब्ध हैं।

इमरजेंसी में शहर के थानों और एंबुलेंस के नंबर भी अमर उजाला के माय सिटी एप से जान सकते हैं। शहर के बस और रेलवे स्टेशनों की लोकेशन और नंबरों के साथ टैक्सी ऑपरेटर के नंबर भी आप यहां देख सकते हैं। एप के माध्यम से शहर के बाजारों के बारे में जान सकते हैं।

बाजार में इस समय कौन सी डील और डिस्काउंट मिल रहे हैं, इस बात की भी जानकारी मिलेगी। आप शहर में घूमने के स्थान, मंदिर, होटल्स, रेस्टोरेंट, बार, पब्स, कैफे और जिम के बारे में विस्तार से जानकारी पा सकते हैं।

यानी अमर उजाला के माय सिटी एप में आपको शहर की हर वह जानकारी मिलेगी, जो आपके लिए जरूरी है। इसमें देहरादून के अलावा बनारस, आगरा, शिमला, कानपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ का ई पेपर भी देख सकते हैं। एप के माध्यम से आप न सिर्फ  अपने शहर की ताजा खबरें पा सकते हैं बल्कि आप खुद भी यहां खबरें भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed