फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar ujala medhavi samman samaroh In Dehradun Uttarakhand Board Toppers Paresnts Reaction

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान: अभिभावक बोले- वर्षों से हमारा साथी है अमर उजाला, अब रिश्ता और भी गहरा हो गया

Fri, 28 Jul 2023 07:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Jul 2023 07:19 PM IST
सार

अमर उजाला अखबार में प्रकाशित खबरों में बहुत जानकारी होती हैं। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए अमर उजाला पढ़ना बेहतर रहता है। इसके अलावा अखबार में बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान और कॅरिअर की अच्छी जानकारी दी जाती है।

विज्ञापन
Amar ujala medhavi samman samaroh In Dehradun Uttarakhand Board Toppers Paresnts Reaction
रुचि डिमरी और अजय डिमरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों के अभिभावकों ने भी अमर उजाला से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि कई वर्षों से वह अमर उजाला के साथ जुड़े हुए हैं और इसके नियमित पाठक हैं। अमर उजाला अखबार में प्रकाशित खबरों में बहुत जानकारी होती हैं। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए अमर उजाला पढ़ना बेहतर रहता है। इसके अलावा अखबार में बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान और कॅरिअर की अच्छी जानकारी दी जाती है। अमर उजाला से जुड़ीं कुछ ऐसी ही बातें और अनुभव बच्चों के अभिभावकों ने साझा किए।

विज्ञापन

संगिनी से महिलाओं को अच्छी जानकारी मिलती है

हमारे यहां पर 16 साल से अमर उजाला अखबार आ रहा है। अमर उजाला पढ़ने से बहुत जानकारी मिलती है। अमर उजाला में आने वाला संगिनी पेज बहुत अच्छा लगता है। यह महिलाओं के लिए बेहतर जानकारी देता है।

विज्ञापन

- रुचि डिमरी और अजय डिमरी, पौड़ी गढ़वाल

25 साल से पढ़ रहे अमर उजाला

25 साल से हमारे घर में अमर उजाला अखबार आता है। दूसरा कोई अखबार पढ़ने में अच्छा ही नहीं लगता। अमर उजाला की ओर से दिया गया यह सम्मान बहुत सराहनीय है। अमर उजाला के माध्यम से हम एक बात कहना चाहेंगे कि स्कूलों में योग और शारीरिक शिक्षा की अनिवार्यता होनी चाहिए। इसके लिए फिजिकल टीचर और योग टीचर भी होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

- तारी कांडपाल और नरेश चंद्र कांडपाल, हल्द्वानी

 

Amar ujala medhavi samman samaroh In Dehradun Uttarakhand Board Toppers Paresnts Reaction
अश्वनी कुमार, रूपाली - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला का प्रयास सराहनीय

अमर उजाला का यह बहुत अच्छा प्रयास है। अमर उजाला का संपादकीय पेज बहुत अच्छा लगता है। अमर उजाला में बच्चों के लिए ज्ञान विज्ञान की बहुत सामग्री होती हैं। खबरों के मामले में तो अमर उजाला हमेशा आगे रहता है। यही वजह है कि यह उत्तराखंड का पहले नंबर का अखबार है।
अश्वनी कुमार और रूपाली, हरिद्वार

30 साल से अमर उजाला पढ़ रहे

हमारे घर पर 30 साल से अमर उजाला अखबार आ रहा है। अब अमर उजाला से और गहरा नाता हो गया। अमर उजाला की ओर से बेटे को 12वीं में अच्छे अंक पाने के लिए सम्मान दिया गया है। इससे पहले दसवीं की परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने पर बेटे को राज्यपाल ने अवाॅर्ड दिया था। अमर उजाला का यह प्रयास बहुत सराहनीय है और हम अमर उजाला का धन्यवाद करते हैं।
-जगमोहन सिंह भंडारी और विजया भंडारी, रुद्रप्रयाग

 

सामान्य ज्ञान बढ़ाता है अमर उजाला

मैं पेशे से डॉक्टर हूं। मैं और मेरा पूरा परिवार पिछले 12 साल से अमर उजाला का पाठक हूं। अमर उजाला पढ़कर अच्छा लगता है। बच्चों को सामान्य ज्ञान की जरूरत होती है तो अखबार के माध्यम से कई तरह की जानकारियां मिलती हैं। बच्चे किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं तो उसके लिए अमर उजाला पढ़ना बेहतर साबित होता है।
- विजय सिंह कुंवर, चमोली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed