Medhavi Chhatra Samman: सीएम धामी ने किया मेधावियों को सम्मानित, कहा- सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं
Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman 2026: अमर उजाला की ओर से हर साल उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाता है। आज भी मेधावियों को सीएम धामी के हाथों सम्मानित किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला की ओर से आज उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं-12वीं के टॉपर्स को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के हाथों मेधावियों को सम्मान दिया गया।
10वीं और 12वीं की परीक्षा में शीर्ष 10 स्थान में आने वाले मेधावियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। वहीं, मुख्यमंत्री ने नेशनल ओलंपियाड से संबंधित उत्तराखंड के आठ सफल छात्रों को भी सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर उजाला द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की यह पहल सराहनीय है, जो युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विशेष रूप से बेटियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की।
उत्तराखंड: अरिना रघुवंशी से सीएम धामी ने की बात, CBSE 12वीं परीक्षा में राज्य में शीर्ष स्थान लाने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
10वीं के ये छात्र हुए सम्मानित
- अक्षत गोपाल - एमपी हिंदू इंटर कालेज रामनगर
- इंशात कोठारी- एसवीएम आईसीएस चिन्यालीसौण
- भूमिका- जीबीपंत जीआईसी खैरना
- योगेश जोशी -विवेकानंद वीएमआईसी मंडलसेरा
- शंशाक प्रोहित -एसवीएमएचएसएस श्रीनगर
- लविश- सिटी पब्लिक इंटर कालेज रुड़की
- आदित्य कुमार विश्वकर्मा- कैनफिल्ड एचएसएस क्लिर्मेटाउन
- प्रांजल सिंह -एसवीएमआईसीएस चिन्यालीसौंण
- देवेश जोशी - चिल्ड्रंस एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल हल्दूचौड़
- कंचन जोशी- जीआईसी हरिपुरा हरसन
- अरोही- हिल ग्रीन पब्लिक स्कूल अम्बीवाला प्रेमनगर
- रानी- जीआईसी सौरा
- मोहित कुमार -आदित्यनाथा झा इंटर कालेज करनपुर जसपुर
- दीप्ति रावत -आरएस इंटरमीडिएट कालेज दुर्गापुर कोटद्वार
- काजल- जीएसएसएस चौसाला
- हिमानी उप्रेती- मॉडेन इंटर कालेज
- योगिता कश्यप- आरएलएस चौहान एसवीएमआईसी जसपुर
- ज्योति -जीआईसी जयदेवपुर
- आदित्य बुटोला- गुरुकुल नेशनल स्कूल अगस्त्यमुम्नि
- प्रिंसी कार्की- बेरीनाग
- सौरभ कुमार -नव प्रभात पब्लिक स्कूल
- गीतिका नेगी- यूएसआर इंदू इंटर कालेज बसाई रामनगर
- प्रतिज्ञा पोखरिया - डीएमजीए आईसी खटीमा
- अखिल नौटियाल- सेंट पॉल हाईस्कूल
- रिद्धिमा- शिवानी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पोखरी
- धीरज मिश्रा- चिल्ड्रन एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल हल्दूचौड़
- सिमरन कौर- विद्या मंदिर इंटर कालेज नानकमत्ता
- हर्षित जोशी- विद्या मंदिर इंटर कालेज गदरपुर
- अरुण शर्मा9 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मायापुर
- मनवी खत्री- शिवालिक भागीरथी पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंड्री
- मेघराज- विदया मंदिर जाखणीधार
- शिवानी चौहान- जीजीआईसी दुगड्डा
- नैंशी नगरकोटी- जीजीआईसी कांडा
- वंशिका वर्मा- विद्या मंदिर इंटर कालेज बाजपुर
- बूसरा खातुन- पीटी पूर्णानंद तिवारी इंटर कालेज जसपुर
- सदीक्षा चौहान- आरएलएस चौहान विद्या मंदिर जसपुर
- दीपांश जोशी- विद्या मंदिर इंटर कालेज सितारगंज
- रिंकी सिंह -विद्या मंदिर इंटर कालेज काशीपुर
12वीं के ये छात्र हुए सम्मानित
- गीतिका पंत- सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज बागेश्वर
- सुशीला मेहंदीरता- भूरारानी यूएसनगर भजुराम अमर इंटर कालेज भूरारानी यूएसनगर
- आर्यन- एसवीएमआईसी आवास विकास ऋषिकेश
- वंशिका- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मायापुर हरिद्वार
- कशिश शर्मा- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज सेक्टर 2 भेल रानीपुर हरिद्वार
- तनिशा सी- राजा चौधरी बालचंद सैनी इंटर कालेज इंडेरी रुड़की हरिद्वार
- नेहा शर्मा- श्रीगुरुनानक बालिका इंटर कालेज रुद्रपुर यूएस नगर
- खुशी कांडपाल- राजकीय बालिका इंटर कालेज कांडा बागेश्वर
- शिवम मलेथा -गौरी एमपीआईसी विजयनगर अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग
- वेदांत पपने - आर्या इंटर कालेज देघाट अल्मोड़ा
- मिस्बा- एसएबीएसपी इंटर कालेज इमलीखेडा धर्मपुर रुड़की हरिद्वार
- महक - इंटर कालेज पोखरीखेत पौड़ी गढ़वाल
- सौरव भारद्वाज -आरएएसवीएमआईसी पमपुर मोटाढाक पौड़ी गढ़वाल
- शिखर कोहली- केएमएसबी हिमालया इंटर कॉलेज चकोरी पिथौरागढ़
- यमुना बोरा- जीआईसी जोशयारा नैनीताल
- सोनू- एमआईसी नानकमत्ता यूएसनगर
- जीया - एसआरजीआईसी जीआईसी मटियाली पौड़ी
- मुर्शिदा- आदर्श कन्या इंटर कालेज बाजपुर यूएस नगर
- शोभा भट्ट - एसजीएनआईसी नानकमता यूएसनगर
- रमसा मरियम- आरएनआई इंटर कालेज भगवानपुर हरिद्वार
- दिव्या ज्योति- जीपीआईसी कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल
- पूर्वाशी ध्यानी- जीएमआईसी पौड़ी गढ़वाल
- प्रियांशु पाठक- विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा रोड अल्मोड़ा
- वर्षा- एसजीएस एसवीएम आईसी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी नैनीताल
- रोशनी सेलाकोटी -एसजीएनआईसी नानकमत्ता यूएसनगर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.