Astrology: युवाओं के लिए फैशन नहीं टेंशन बन सकती है फटी जींस, ज्योतिष की ये बातें न करें नजरअंदाज
Amar Ujala Jyotish Mahakumbh 2024: पंडित पुरुषोत्तम गौड़ देहरादून में आयोजित ज्योतिष महाकुंभ में पहुंचे थे। इस दौरान अपना भविष्य जानने के लिए उनके पास लोगों की भीड़ जुटी रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों युवाओं के बीच फटी हुई (रिप्ड) जींस पहनने का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। लेकिन यही फैशन की फटी जींस उनके लिए टेंशन बन सकती है। इस तरह के कपड़े पहनकर आप अपने दोस्तों के बीच भले ही अच्छे लगें लेकिन ये आपके गुड लक को बैड लक में बदल सकता है। महाकुंभ में पहुंचे पंडित पुरुषोत्तम गौड़ ने कहा कि इस तरह के कपड़े पहनना दरिद्रता को न्योता देते हैं।
ग्रह नक्षत्रों पर पड़ता है प्रभाव
पंडित गौड़ ने कहा कि फटी जींस का सीधा असर हमारे ग्रह नक्षत्रों पर पड़ता है। हमें इस तरह के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। हम अच्छा दिखने के लिए अच्छे कपड़े पहनते हैं। ये सौंदर्य का प्रतीक हैं। लेकिन अगर हम शुक्र ग्रह के विपरित कार्य करते हैं तो वह हमें तनाव की ओर ले जाता है। इतना ही नहीं फटे हुए कपड़े एक जगह पर रखने से नकारात्मकता आती है। यही वजह है कि आज हमारे देश का युवा डिप्रेशन का शिकार हो रहा है।
शनि को चुनौती देते है फटे कपड़े
परिवार से दूर होता जा रहा है। इसके अलावा अपनी संस्कृति, संस्कारों और परंपराओं से दूर हो रहे हैं। भारतीय वैदिक ज्योतिष में भी कहा गया है कि फटे हुए कपड़े या फटी हुई जींस पहनना एक तरीके से शनि को चुनौती देना है। ऐसे में युवाओं को चिंतन करने के साथ मनन करने के बाद निर्णय लेने की जरूरत है। यह सिर्फ बाहर जाने को लेकर ही बुरा नहीं माना जाता बल्कि अगर घर पर हैं या घर से ही काम कर करते हैं तो भी आपको फटे और पुराने कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.